16 साल के वैवाहिक सफर के बाद चित्रा त्रिपाठी ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, चित्रा त्रिपाठी का पांच महीने पहले ही तलाक़ हो चुका था और उन्होंने बीती रात सोशल मीडिया पर अब इसे सार्वजनिक किया है।

Last Modified:
Thursday, 20 March, 2025
Chitra Tripathi


जानी-मानी टीवी पत्रकार और सीनियर न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी से जुड़ी एक बड़ी खबर है। इस खबर के मुताबिक, भारतीय न्यूज मीडिया का जाना-पहचाना व भरोसेमंद चेहरा बन चुकीं चित्रा त्रिपाठी के 16 साल के वैवाहिक सफर पर अब विराम लग गया है। यानी, उनका अपने पति अतुल अग्रवाल से तलाक हो गया है।

चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर खुद इस बात का ऐलान किया है। अंग्रेजी में किए गए अपने ट्वीट में चित्रा त्रिपाठी ने लिखा है, ‘16 शानदार वर्षों के साथ के बाद, हमने कुछ समय पहले एक नियोजित अलगाव की प्रक्रिया शुरू की थी और अब इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं—पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-अभिभावक और एक परिवार के रूप में। हम अपने बेटे की परवरिश मिलकर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के सहयोग के लिए आभारी हैं। यह किसी रिश्ते का अंत नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।’

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, चित्रा त्रिपाठी का पांच महीने पहले ही तलाक़ हो चुका था और उन्होंने बीती रात सोशल मीडिया पर अब इसे सार्वजनिक किया है।

बता दें कि चित्रा त्रिपाठी इन दिनों ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज एंड प्रोग्रामिंग) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं और उनके पति अतुल अग्रवाल हिंदी न्यूज चैनल ‘हिन्दी खबर’ (Hindi Khabar) के डायरेक्टर हैं।    

चित्रा त्रिपाठी द्वारा अपने तलाक के बारे में किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।

वहीं, इस बारे में अतुल अग्रवाल ने भी एक ट्वीट किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘Economic and Political Weekly’ के संपादक बने टीके अरुण

वह इससे पहले देश के प्रमुख बिजनेस समाचारपत्र ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ और ‘द ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स’ से जुड़े रहे हैं।

Last Modified:
Saturday, 16 May, 2026
TK Arun

देश की प्रतिष्ठित जर्नल और पब्लिक पॉलिसी प्रकाशन ‘इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली’ (EPW) ने वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित कॉलमिस्ट टीके अरुण को अपना नया संपादक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी खुद टीके अरुण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर साझा की।

टीके अरुण ने अपने पोस्ट में कहा कि अब वह अपने नाम से सार्वजनिक टिप्पणी और लेखन को सीमित करेंगे और अपनी बात ‘इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली’ के संपादकीय और कमेंट्री के माध्यम से रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि EPW का ‘एंगेज’ सेक्शन सभी पाठकों के लिए खुला रहेगा।

टीके अरुण मीडिया और आर्थिक पत्रकारिता की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। वह इससे पहले देश के प्रमुख बिजनेस समाचारपत्र ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ और ‘द ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स’ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक आर्थिक नीतियों, राजनीति और वैश्विक मामलों पर लेखन किया है और उनकी पहचान एक गंभीर और विश्लेषणात्मक लेखक के रूप में रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Amagi Media Labs पर टैक्स विभाग की कार्रवाई, कंपनी करेगी अपील

क्लाउड ब्रॉडकास्ट और मीडिया टेक्नोलॉजी कंपनी Amagi Media Labs को आयकर विभाग से बड़ा टैक्स आकलन आदेश मिला है।

Last Modified:
Saturday, 16 May, 2026
AmagiMediaLabs598

मीडिया टेक्नोलॉजी कंपनी Amagi Media Labs को इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए करीब 17.91 करोड़ रुपये का टैक्स एडजस्टमेंट प्रस्तावित किया है।

कंपनी के मुताबिक, आयकर विभाग ने कुछ विदेशी इकाइयों को “आईटी प्रोडक्ट्स के रीसेलर” माना है, जिसके आधार पर यह एडजस्टमेंट किया गया। हालांकि Amagi का कहना है कि ये इकाइयां “आईटी सर्विस प्रोवाइडर” की श्रेणी में आती हैं और कंपनी इस फैसले को चुनौती देगी।

 Amagi ने बताया कि यह मामला ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों से जुड़ा है, जो अंतरराष्ट्रीय इंटर-कंपनी ट्रांजैक्शंस पर लागू होते हैं। कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपीलीय प्राधिकरण के सामने अपील दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी को यह आदेश 14 मई 2026 को मिला। Amagi ने यह भी साफ किया कि इस आदेश का असर केवल प्रस्तावित 17.91 करोड़ रुपये के एडजस्टमेंट तक सीमित है और कंपनी के ऑपरेशंस या अन्य कारोबारी गतिविधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Pocket FM में मालविका सुजान का हुआ प्रमोशन: मिली यह जिम्मेदारी

Pocket FM ने मालविका सुजान को प्रमोट कर Director – Global Strategic Partnerships नियुक्त किया है। मालविका पिछले चार साल से कंपनी से जुड़ी हैं।

Last Modified:
Friday, 15 May, 2026
malvikasujan

ऑडियो एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम (Pocket FM) ने मालविका सुजान (Malvika Sujan) को प्रमोट कर Director – Global Strategic Partnerships नियुक्त किया है। मालविका ने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए साझा की। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे Director – Global Strategic Partnerships के पद पर प्रमोट किया गया है।

मैं अपने लीडर्स, मेंटर्स, टीममेट्स और पार्टनर्स का समर्थन, भरोसा और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करती हूं।” उन्होंने आगे कहा कि वह अपने नए रोल में वैश्विक साझेदारियों को और मजबूत बनाने को लेकर उत्साहित हैं। मालविका सुजान पिछले चार वर्षों से अधिक समय से Pocket FM के साथ जुड़ी हुई हैं। प्रमोशन से पहले वह Associate Director – Strategic Partnerships के पद पर कार्यरत थीं।

मीडिया, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मालविका को 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट और ब्रांड पार्टनरशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। Pocket FM भारत के प्रमुख ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है और हाल के वर्षों में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर तेजी से विस्तार किया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

युवा पत्रकार सानिका लालवानी ने ‘इंडिया टुडे’ समूह को कहा अलविदा

युवा पत्रकार सानिका लालवानी (Sanika Lalwani) ने ‘इंडिया टुडे’ समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह ‘आज तक AI’ में सब एडिटर के पद पर कार्यरत थीं।

Last Modified:
Friday, 15 May, 2026
Sanika

युवा पत्रकार सानिका लालवानी (Sanika Lalwani) ने ‘इंडिया टुडे’ समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह ‘आज तक AI’ में सब एडिटर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने मई 2023 में बतौर ट्रेनी ‘आज तक AI’ से अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्हें सब एडिटर के पद पर प्रमोट किया गया था।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने अनुभव, सीख और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। लिंक्डइन पर साझा पोस्ट में सानिका ने लिखा कि इंडिया टुडे के साथ बिताए गए तीन साल उनके लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि सीख, आत्मविश्वास और खुद को लगातार बेहतर बनाने का सफर रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें प्रोडक्शन टीम के साथ काम करने, स्टोरीटेलिंग की बारीकियां समझने, वॉयसओवर करने और एंकरिंग तक का मौका मिला।

उन्होंने AI और एग्रीकल्चर टीमों के साथ भी काम किया। सानिका के मुताबिक इन अनुभवों ने उन्हें तेजी से बदलती मीडिया इंडस्ट्री में खुद को ढालने और नई चुनौतियों को स्वीकार करने की सीख दी।

सानिका ने अपने पोस्ट में कहा कि इंडिया टुडे ने न सिर्फ उनके पेशेवर जीवन को आकार दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और काम को देखने के नजरिए को भी मजबूत बनाया। उन्होंने न्यूजरूम के माहौल, स्टूडियो की यादों और साथ काम करने वाले सहयोगियों को अपने सफर का खास हिस्सा बताया।

मीडिया इंडस्ट्री में आने से पहले और शुरुआती दौर में वह ‘सहारा समय’, ‘94.3 MY FM’ और ‘डिजिटल बाल मेला’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप और प्रोडक्शन से जुड़ी भूमिकाओं में भी काम कर चुकी हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सानिका लालवानी ने ‘इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट’ से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएशन किया है। इससे पहले उन्होंने ‘जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी’ से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की।

समाचार4मीडिया की ओर से सानिका लालवानी को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पत्रकार अभिषेक सोम ने जॉइन किया Republic Media Network, निभाएंगे यह भूमिका

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर साझा की गई जानकारी में अभिषेक सोम का स्वागत करते हुए उनके सफल और शानदार सफर की कामना की गई है।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
Abhishek Soam

देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शामिल ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने पत्रकार अभिषेक सोम को अपनी इंग्लिश एडिटोरियल टीम में शामिल किया है। उन्हें यहां प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर साझा की गई जानकारी में अभिषेक सोम का स्वागत करते हुए उनके सफल और शानदार सफर की कामना की गई है।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने अपनी पोस्ट में कहा कि अभिषेक सोम के अनुभव, स्टोरीटेलिंग और पत्रकारिता की समझ से टीम को मजबूती मिलेगी। नेटवर्क ने उनके योगदान को लेकर उत्साह भी जताया है।

अभिषेक सोम कई वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में मजबूत अनुभव रखते हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड से जुड़ने से पहले वह ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (TV9)’ में ‘सीनियर एसोसिएट प्रोड्यूसर’ के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने मई 2023 से टीवी9 में जिम्मेदारी संभाली थी।

इसके अलावा अभिषेक सोम ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI)’, ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) और ‘इंडिया न्यूज’ (India News) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया, दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अभिषेक सोम ने मेरठ स्थित एनएएस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है। इसके अलावा उन्होंने स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ से ‘बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन’ की डिग्री हासिल की है।

समाचार4मीडिया की ओर से अभिषेक सोम को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आशीष कुमार सिन्हा ने 'HNN 24*7' में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में आशीष कुमार सिन्हा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने यहां करीब छह महीने पहले ही जॉइन किया था और नोएडा स्थित पूरे चैनल की कमान संभाल रहे थे।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
Ashish Kumar

जाने माने पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा ने हिंदी न्यूज चैनल 'HNN 24*7' में अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने यहां करीब छह महीने पहले ही जॉइन किया था और नोएडा स्थित पूरे चैनल की कमान संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में आशीष कुमार सिन्हा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। आशीष कुमार का कहना था कि वह जल्दी ही नई पारी की शुरुआत करेंगे और तब उसके बारे में बताएंगे।

आशीष कुमार सिन्हा इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल 'India Daily 24*7' में लीगल एडिटर और सीनियर एंकर की भूमिका निभा रहे थे। 'India Daily 24*7' से पहले आशीष कुमार 'इंडिया न्यूज' में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वह यहां साल 2014 से जुलाई, 2024 तक जुड़े हुए थे और सीनियर एंकर की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

'इंडिया न्यूज' के कर्तव्यों के साथ-साथ आशीष पर डिजिटल वर्टिकल 'लीगली स्पीकिंग' की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। आशीष की पकड़ हिंदी, भोजपुरी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा पर भी है। एक रिपोर्टर के तौर पर उन्हें न केवल उत्तर भारत बल्कि दक्षिण, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम में भी न्यूज कवरेज का अनुभव है।

कानूनी मामलों से जुड़ी खबरों पर आशीष की अच्छी पकड़ है। लिहाजा वह आईटीवी नेटवर्क के अन्य वेंचर्स 'द दिल्ली गार्जियन', 'बिजनेस गार्जियन', 'संडे गार्जियन' (अंग्रेजी वर्टिकल) और 'आज समाज' (हिंदी वर्टिकल) को भी लीगल कंटेंट प्रदान करते थे। इसके अतिरिक्त वह अंग्रेजी न्यूज चैनल 'NewsX' को भी कंटेंट देते थे।

पत्रकारिता में मास्टर करने के बाद उन्होंने 2008 में 'A2Z' न्यूज चैनल से अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया। इसके बाद 'CNEB' न्यूज चैनल में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम किया, फिर 2014 में ITV नेटवर्क से जुड़े थे और 'इंडिया न्यूज' के सीनियर एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद यहां से बाय बोलकर पहले वह 'India Daily 24*7' और फिर 'HNN 24*7' पहुंचे थे, जहां से अब उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

मूल रूप से यूपी के वाराणसी के रहने वाले आशीष को 2017 में बेस्ट टीवी न्यूज रिपोर्टिंग और स्क्रिप्टिंग के लिए 'रामनाथ गोयनका' अवॉर्ड और 2023 में 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40' अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया की ओर से आशीष कुमार सिन्हा को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड बनाने की तैयारी में सरकार, मांगे आवेदन

केंद्र सरकार ने Digital Personal Data Protection Act लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Data Protection Board of India के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
Data Protection Board of India

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology - MeitY) ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (Digital Personal Data Protection - DPDP) Act 2023 को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने Data Protection Board of India (DPBI) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार ने बोर्ड के लिए एक चेयरपर्सन और चार सदस्यों के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह बोर्ड भारत में व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा से जुड़े मामलों, शिकायतों और कानून उल्लंघन की निगरानी करेगा। DPBI पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस संस्था के रूप में काम करेगा। इसकी मुख्य जिम्मेदारियों में डेटा ब्रीच की जांच, कंपनियों द्वारा DPDP नियमों के पालन की निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने पर आर्थिक दंड लगाना शामिल होगा।

सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, चेयरपर्सन के पास भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव स्तर का अनुभव होना चाहिए। वहीं सदस्यों के लिए संयुक्त सचिव स्तर या कॉर्पोरेट एवं अकादमिक क्षेत्र में समकक्ष अनुभव जरूरी रखा गया है। कम से कम एक सदस्य का कानूनी पृष्ठभूमि से होना अनिवार्य होगा।

आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 55 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है। चेयरपर्सन को 4.5 लाख रुपये और सदस्यों को 4 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डिश टीवी में अशोक आनंद परांजपे की एंट्री, बने नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) ने अपने बोर्ड में बड़ा बदलाव करते हुए अशोक आनंद परांजपे को नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
DishTV5685

डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) ने अपने बोर्ड में बड़ा बदलाव करते हुए अशोक आनंद परांजपे को नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी है।

कंपनी के मुताबिक अशोक आनंद परांजपे की नियुक्ति को पहले ही शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी थी। हालांकि उनकी नियुक्ति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) की मंजूरी मिलने के बाद ही लागू होनी थी। डिश टीवी ने बताया कि 12 मई 2026 को मंत्रालय की तरफ से अंतरिम मंजूरी मिल गई और इसके बाद गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार था, जो अब 13 मई 2026 को कंपनी को मिल गई है।

इसी के साथ अशोक आनंद परांजपे की नियुक्ति 13 मई 2026 से प्रभावी हो गई है। वह कंपनी में लगातार 5 साल तक, यानी 12 मई 2031 तक नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि उनका पद रोटेशन के आधार पर रिटायर होने वाला नहीं होगा।

अशोक आनंद परांजपे कानूनी क्षेत्र के अनुभवी प्रोफेशनल माने जाते हैं। वह मुंबई की मशहूर लॉ फर्म Wadia Ghandy & Company में दो दशक से ज्यादा समय तक पार्टनर रह चुके हैं। उन्हें रियल एस्टेट, बैंकिंग, फाइनेंस और विवाद समाधान मामलों में लंबा अनुभव है।

वह बड़े बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन, मर्जर एंड एक्विजिशन, क्रॉस-बॉर्डर फाइनेंस और एनपीए से जुड़े मामलों में सलाह देते रहे हैं।

परांजपे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA) के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स डाटाबैंक में भी रजिस्टर्ड हैं। फिलहाल वह LIC Mutual Fund Trustee Pvt. Ltd., SICOM Limited और Team India Guaranty Limited के बोर्ड में भी नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं।

कंपनी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि अशोक आनंद परांजपे का कंपनी के किसी मौजूदा निदेशक से कोई संबंध नहीं है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयरधारकों के लिए जरूरी खबर, 5 अक्टूबर तक करें यह काम

बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) ने अपने उन शेयरधारकों को चेतावनी भरा रिमाइंडर लेटर भेजा है, जिनका डिविडेंड पिछले 7 साल या उससे ज्यादा समय से अनपेड या अनक्लेम्ड पड़ा हुआ है।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
Balajitelefilms9451

बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) ने अपने उन शेयरधारकों को चेतावनी भरा रिमाइंडर लेटर भेजा है, जिनका डिविडेंड पिछले 7 साल या उससे ज्यादा समय से अनपेड या अनक्लेम्ड पड़ा हुआ है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी है।

कंपनी के मुताबिक ऐसे शेयर अब Investor Education and Protection Fund (IEPF) में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया कंपनी कानून 2013 और IEPF नियमों के तहत की जा रही है।

बालाजी टेलीफिल्म्स ने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 का फाइनल डिविडेंड और उसके बाद दिए गए डिविडेंड कई शेयरधारकों ने अब तक क्लेम नहीं किए हैं। ऐसे में संबंधित शेयरों को IEPF अथॉरिटी के नाम ट्रांसफर किया जा सकता है।

कंपनी ने शेयरधारकों से कहा है कि वे 5 अक्टूबर 2026 तक अपने अनक्लेम्ड डिविडेंड को क्लेम कर लें, ताकि उनके शेयर IEPF में ट्रांसफर होने से बच सकें। इसके लिए शेयरधारकों को जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।

कंपनी ने बताया कि शेयरधारकों को पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, कैंसल चेक और बैंक डिटेल्स से जुड़े दस्तावेज देने होंगे। वहीं फिजिकल शेयर रखने वाले निवेशकों को KYC अपडेट से जुड़े फॉर्म भी जमा कराने होंगे।

ये दस्तावेज कंपनी के रजिस्ट्रार और शेयर ट्रांसफर एजेंट KFin Technologies के पास जमा कराए जा सकते हैं।

कंपनी ने साफ किया है कि अगर 5 अक्टूबर 2026 तक डिविडेंड क्लेम नहीं किया गया, तो शेयर बिना किसी और नोटिस के IEPF में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके बाद निवेशकों का कंपनी पर किसी तरह का दावा नहीं रहेगा।

हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि बाद में निवेशक IEPF-5 फॉर्म भरकर अपने शेयर और अनक्लेम्ड डिविडेंड वापस पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Yaap Digital ने पब्लिक इश्यू से जुटाई रकम के इस्तेमाल की दी जानकारी

मुंबई स्थित Yaap Digital Limited ने अपने पब्लिक इश्यू से जुटाई गई रकम के इस्तेमाल को लेकर चौथी तिमाही (31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही) का स्टेटमेंट जारी किया है।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
yaap89562

मुंबई स्थित Yaap Digital Limited ने अपने पब्लिक इश्यू से जुटाई गई रकम के इस्तेमाल को लेकर चौथी तिमाही (31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही) का स्टेटमेंट जारी किया है। 

कंपनी ने बताया कि 55.25 लाख इक्विटी शेयरों के पब्लिक इश्यू से कुल ₹80.11 करोड़ (₹8,011.25 लाख) जुटाए गए थे। यह इश्यू 2 मार्च 2026 को अलॉट हुआ था और 5 मार्च 2026 को लिस्ट हुआ।

इश्यू खर्च काटने के बाद कंपनी के पास लगभग ₹68.77 करोड़ (₹6,877.35 लाख) की नेट राशि उपयोग के लिए उपलब्ध थी।

कंपनी ने साफ किया है कि इस अवधि में फंड के इस्तेमाल में किसी तरह का डिविएशन या बदलाव नहीं हुआ है। यानी जो उद्देश्य पहले बताए गए थे, उन्हीं के मुताबिक पैसा खर्च किया जा रहा है।

कंपनी ने बताया कि जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से GoZoop Online Private Limited के संभावित अधिग्रहण, AI आधारित शॉर्ट फॉर्म कंटेंट प्रोडक्शन हब बनाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, GoZoop के लिए ₹34 करोड़ का आवंटन किया गया था, जबकि AI कंटेंट हब के लिए ₹4.0075 करोड़ तय थे, जिसमें से अभी खर्च नहीं हुआ है। वर्किंग कैपिटल के लिए ₹16 करोड़ में से ₹6 करोड़ का उपयोग हुआ है। वहीं बाकी राशि भविष्य की जरूरतों और संभावित अधिग्रहणों के लिए रखी गई है।

कंपनी ने यह भी बताया कि फंड इस्तेमाल की निगरानी Crisil Ratings Limited द्वारा की जा रही है और फिलहाल किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई है।

कुल मिलाकर, कंपनी ने कहा है कि IPO फंड का इस्तेमाल तय योजना के मुताबिक ही चल रहा है और इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए