होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार ने इन वरिष्ठ पत्रकार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
सरकार ने इन वरिष्ठ पत्रकार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
इन पत्रकार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 43 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह कई मीडिया संस्थानों में ब्यूरो चीफ समेत अनेक पदों पर काम कर चुके हैं
पंकज शर्मा 6 years ago
देवुलपल्ली अमर को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 43 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह कई मीडिया संस्थानों में ब्यूरो चीफ समेत अनेक पदों पर काम कर चुके हैं। दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के शासनकाल में वे प्रेस अकादमी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के दौरान आंध्र प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष भी रहे हैं।
इन दिनों वे ‘साक्षी टीवी’ (Sakshi TV) पर एक न्यूज प्रोग्राम होस्ट करते हैं और अखबार के कंसल्टिंग एडिटर भी हैं। उन्हें तेलुगू यूनिवर्सिटी और नारला फाउंडेशन (Narla Foundation) द्वारा लाइफटाइम अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
अपनी नियुक्ति के बारे में अमर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक पालन करेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व तेलंगाना सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार टंकशाला अशोक (Tankashala Ashok) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राज्य सरकार का स्पेशल एडवाइजर नियुक्त करते हुए अंतरराज्यीय मामलों की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
टैग्स आंध्र प्रदेश सलाहकार देवुलपल्ली अमर जगन मोहन रेड्डी