होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दीपक चौरसिया ने अपने विवादित वीडियो पर यूं दी ‘सफाई’, शुभचिंतकों का जताया आभार

दीपक चौरसिया ने अपने विवादित वीडियो पर यूं दी ‘सफाई’, शुभचिंतकों का जताया आभार

‘न्यूज नेशन’ के सलाहकार संपादक दीपक चौरसिया इस समय विवादों में हैं। दरअसल, सीडीएस बिपिन रावत की मौत के बाद उनसे जुड़ी जानकारी देते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘न्यूज नेशन’ (News Nation) के सलाहकार संपादक दीपक चौरसिया इस समय विवादों में हैं। दरअसल, सीडीएस बिपिन रावत की मौत के बाद उनसे जुड़ी जानकारी देते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपक सामान्य स्थिति में नहीं दिख रहे थे और इस वीडियो को लेकर लोगों ने तमाम अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।

नौ दिसंबर की रात को सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य सैन्य अधिकारियों का शव दिल्ली लाया जा रहा था और उसी समय का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में दीपक, बिपिन रावत के नाम की जगह कथित रूप से पूर्व सेना प्रमुख और वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री वीके सिंह का नाम लेते हैं।

सोमवार को दीपक चौरसिया ने खुद एक के बाद एक ट्वीट कर उस वीडियो पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि आप सभी को वीडियो देखकर जो लग रहा है वो पूरा सच नहीं है। सच ये है कि मेरे घर में शादी थी और बारात में ज्यादा डांस करने के कारण मेरे घुटने की पुरानी चोट दर्द देने लगी। चूंकि शो जिस मसले पर था, उसे मैं छोड़ना नहीं चाहता था और शो पूरी तरह से ठीक जाए इसलिए मैंने पेन किलर खा ली।

आगे उन्होंने लिखा, मेरे घुटने में हेयरलाइन फ़्रैक्चर है। पेन किलर ज्यादा मात्रा में लेने से साइड इफेक्ट होता है, ये बात मुझे नहीं पता थी। इसलिए पेनकिलर खाकर मेरी तकलीफ कम होने की बजाय बढ़ गई। वीडियो देखकर तरह-तरह की बातें बनाई गईं, जो सच नहीं हैं। मुझे पत्रकारिता में 25 साल से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए मुझे किसी से पत्रकारिता के इथिक्स सीखने की जरूरत नहीं है। अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं अपने चाहने वालों से दिल से माफी चाहता हूं।  साथ ही पिछले तीन दिनों से देश के कोने-कोने से मेरी चिंता जताने वाले शुभचिंतकों का आभारी हूं।

दीपक चौरसिया द्वारा इस मामले में एक के बाद एक किए गए ट्वीट्स का स्क्रीन शॉट आप यहां देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल दीपक चौरसिया के जिस वीडियो को लेकर विवाद चल रहा है, वह आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स न्यूज नेशन दीपक चौरसिया सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर स्पष्टीकरण
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

2 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

6 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

17 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

41 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

58 minutes ago