होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता के चर्चित नाम रवि शर्मा ने तलाशी नई मंजिल
पत्रकारिता के चर्चित नाम रवि शर्मा ने तलाशी नई मंजिल
क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया का बड़ा चेहरा हैं रवि शर्मा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
क्राइम रिपोर्टंग की दुनिया के चर्चित चेहरे रवि शर्मा ने अब ‘न्यूज नेशन’ चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। यहां पर उन्हें एडिटर (क्राइम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि रवि शर्मा जल्द ही चैनल के नए क्राइम शो पर नजर आएंगे। हालांकि अभी शो का नाम तय नहीं हुआ है।
न्यूज नेशन से पहले वे ‘इंडिया न्यूज’ में वे एडिटर (क्राइम) के तौर पर कार्यरत थे और बतौर एंकर ‘सलाखें’ नाम का क्राइम शो होस्ट करते थे। कभी ‘आजतक’ की टीम में रहे रवि शर्मा दीपक चौरसिया के ‘इंडिया न्यूज’ से जुड़ने के बाद ‘इंडिया न्यूज’ का ही हिस्सा हो गए थे। पिछले दिनों दीपक चौरसिया ने भी इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर न्यूज नेशन में बतौर कंसल्टेंट जॉइन कर लिया है। अब रवि शर्मा भी इसी चैनल का हिस्सा हो गए हैं।
रवि शर्मा को क्राइम की तमाम बड़ी खबरें एक्सपोज करने और कई स्पेशल क्राइम शोज के लिए जाना जाता है। क्राइम की ख़बरों पर पकड़ के साथ साथ लेखन और एंकरिंग ने भी मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें अलग पहचान दिलाई है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज नेशन रवि शर्मा