होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रजत शर्मा फिर बने NBA के प्रेजिडेंट, बोर्ड मेंबर्स में शामिल हुए ये नाम
रजत शर्मा फिर बने NBA के प्रेजिडेंट, बोर्ड मेंबर्स में शामिल हुए ये नाम
न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन कम मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद शुक्ला NBA में वाइस प्रेजिडेंट की भूमिका निभाएंगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को एक बार फिर निजी टेलिविजन न्यूज चैनल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) का प्रेजिडेंट चुना गया है। गुरुवार को हुई एनबीए की बोर्ड मीटिंग में सदस्यों ने इस पद के लिए रजत शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।
बोर्ड मीटिंग में ‘न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड’ (News24 Broadcast India Ltd) की चेयरपर्सन कम मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद शुक्ला को वाइस प्रेजिडेंट और ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के एमडी और सीईओ एमके आनंद को मानद कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। यह चुनाव वर्ष 2020-21 के लिए किया गया है।
एनबीए बोर्ड के सदस्यों की सूची आप यहां देख सकते हैं।
: एमवी श्रेयम्स कुमार- मैनेजिंग डायरेक्टर-मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी लिमिटेड
: राहुल जोशी- मैनेजिंग डायरेक्टर-टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड
: अविनाश पांडेय-चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर-एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड
: आई वेंकट- डायरेक्टर-इनाडु टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड
: कली पुरी-वाइस चेयरपर्सन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर-टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड
: सोनिया सिंह, एडिटोरियल डायरेक्टर-एनडीटीवी
: सुधीर चौधरी, चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर-क्लस्टर1-जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड
टैग्स इंडिया टीवी एनबीए रजत शर्मा न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन अनुराधा प्रसाद शुक्ला