होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Network’ में इस बड़े पद से पूजा सेठी ने दिया इस्तीफा
‘Times Network’ में इस बड़े पद से पूजा सेठी ने दिया इस्तीफा
पूजा सेठी ने इस साल मार्च में ही ‘टाइम्स नेटवर्क’ जॉइन किया था। इससे पहले वह अक्टूबर 2022 से ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago
वरिष्ठ पत्रकार पूजा सेठी ने देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शामिल ‘टाइम्स नेटवर्क’ (TIMES NETWORK) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस साल मार्च में यहां मैनेजिंग एडिटर (डिजिटल) के पद पर जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया से बातचीत में पूजा सेठी ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। उनका अगला कदम क्या होगा, इस बारे में पूजा सेठी का कहना है कि समय आने पर वह इस बारे में बताएंगी। फिलहाल अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकती हैं।
आपको बता दें कि ‘टाइम्स नेटवर्क’ से पहले पूजा सेठी अक्टूबर 2022 से ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
पूजा सेठी को तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का 21 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘इंडिया टीवी’ से पहले वह 'जी मीडिया’(Zee Media) में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत थीं। यहां करीब ढाई साल तक उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। इसके पहले वह स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख वेबसाइट myupchar.com में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (कंटेंट स्ट्रैटेजी और पार्टनरशिप्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
पूर्व में वह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) में जीएम और डिजिटल हेड (जागरण ऑनलाइन) के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘दैनिक जागरण’समूह के अंग्रेजी अखबार ‘सिटी प्लस’में भी एग्जिक्यूटिव एडिटर रह चुकी हैं। पूर्व में वह ‘indiatimes’ (टाइम्स ऑफ इंडिया) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पूजा सेठी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह ‘ऑल इंडिया रेडियो’और ‘दूरदर्शन’ में फ्रीलॉन्स एंकर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स