होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘PTI’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रत्यूष रंजन, संभालेंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

‘PTI’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रत्यूष रंजन, संभालेंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

प्रत्यूष रंजन ने कुछ दिनों पहले ही जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) में मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार प्रत्यूष रंजन ने देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रत्यूष रंजन ने बताया कि उन्होंने यहां पर फैक्ट चेकिंग और डिजिटल सर्विसेज के हेड के पद पर जॉइन किया है।

बता दें कि प्रत्यूष रंजन ने कुछ दिनों पहले ही जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) में मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इस संस्थान से करीब साढ़े तीन साल से जुड़े हुए थे। प्रत्यूष रंजन ने 'जागरण न्यू मीडिया' जनवरी 2019 में बतौर सीनियर एडिटर जॉइन किया था। बाद में उन्हें प्रमोट कर पहले एग्जिक्यूटिव एडिटर और फिर मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यहां वह 'जागरण डॉट कॉम' (jagran.com) हिंदी में realtime verticals का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा वह इसी समूह की वेबसाइट 'विश्वासन्यूज़ डॉट कॉम ' (vishvasnews.com) से भी जुड़े हुए थे। बता दें कि प्रत्यूष ‘जीएनआई इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क’ (GNI India Training Network) के फैक्ट चेकर भी हैं।

मूल रूप से सिवान (बिहार) के रहने वाली प्रत्यूष रंजन को मीडिया में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। इस दौरान वह लंबे समय तक डिजिटल मीडिया में ही रहे हैं। हालांकि, उन्होंने शुरू में प्रिंट और टीवी में भी काम किया है, लेकिन उनकी वह पारी काफी संक्षिप्त रही है। प्रत्यूष रंजन की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है और उन्होंने दोनों भाषाओं में ही विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभाई है।

'जागरण न्यू मीडिया' में अपनी पारी शुरू करने से पहले प्रत्यूष ‘इंडिया टीवी’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में बतौर एडिटर (न्यूज) अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ की डिजिटल विंग के एडिटर भी रह चुके हैं।

’न्यूज नेशन’ से जुड़ने से पहले प्रत्यूष ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ डिजिटल (hindustantimes.com) में न्यूज एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने यहां लगभग पांच वर्षों तक (2011 से 2016 तक) अपना योगदान दिया। वह वर्ष 2011 में इसके डिप्टी न्यूज एडिटर बने थे। प्रत्यूष इसके अतिरिक्त ‘भास्कर ग्रुप‘ की ऑनलाइन विंग, ‘इंस्टाब्लॉग्स नेटवर्क‘ और ‘ईटीवी न्यूज‘ में काम कर चुके हैं।

पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर प्रत्यूष रंजन ‘लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस’ के साथ एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर चुके हैं। करीब छह महीने चले इस प्रोजेक्ट के लिए भारत से चुने जाने वाले वह एकमात्र पत्रकार थे। इसके अलावा वह पिछले दिनों यूनाइटेड स्टेट्स के हवाई में ईस्ट वेस्ट सेंटर द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पीस जर्नलिज्म और मिसइंफॉर्मेशन के डिस्कशन में पैनलिस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल हो चुके हैं।

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो बिहार से अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन और यहीं से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रत्यूष रंजन को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया जागरण न्यू मीडिया मैनेजिंग एडिटर नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग प्रत्यूष रंजन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago