होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार प्रभात उपाध्याय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने IIS अधिकारी

पत्रकार प्रभात उपाध्याय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने IIS अधिकारी

प्रभात उपाध्याय ने ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) द्वारा संचालित भारतीय सूचना सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ (Waves) में ऑपरेशन हेड के पद पर कार्यरत पत्रकार प्रभात उपाध्याय ने ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) की परीक्षा पास कर ली है। उनका चयन ‘भारतीय सूचना सेवा’ (IIS) में हुआ है।

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मूल निवासी प्रभात उपाध्याय को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। करीब सात माह पूर्व ‘Waves’  में अपनी जिम्मेदारी संभालने से पहले प्रभात उपाध्याय ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह की हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘न्यूज18हिंदी’ में बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत थे। यहां वह ओपिनियन, लिटरेचर जैसे प्रमुख सेक्शन को लीड करते थे।

‘नेटवर्क18’ की टीम में शामिल होने से पहले प्रभात उपाध्याय ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह का हिस्सा था और हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) में बतौर सीनियर असिस्टेंट एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने ‘एनडीटीवी’ समूह को बाय बोलकर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह जॉइन किया था।

प्रभात उपाध्याय ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में ‘हिन्दुस्तान’ मीडिया समूह के साथ बतौर सब एडिटर कम रिपोर्टर के तौर पर की थी। यहां करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने जुलाई 2015 में ‘दैनिक जागरण’ का दामन थाम लिया। यहां प्रभात उपाध्याय ने सीनियर रिपोर्टर के तौर पर करीब पौने तीन साल तक अपनी भूमिका निभाई और कई स्पेशल स्टोरीज लिखीं।

इसके बाद प्रभात उपाध्याय ने अप्रैल 2018 में ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह की डिजिटल शाखा एनडीटीवी कंवर्जेंस (NDTV Convergence) का रुख कर लिया। बतौर चीफ सब एडिटर प्रभात ने यहां रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया का जिम्मा भी संभाला। इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस और नेटवर्क18 होते हुए वह प्रसार भारती पहुंचे और अब उनका चयन आईआईएस अधिकारी के रूप में हुआ है।

मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट (बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) प्रभात उपाध्याय ने दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने हरियाणा की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ‘साइंस एंड स्पोर्ट्स जर्नलिज्म’ और ‘ह्यूमन राइट्स’ में सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है। इसके साथ ही वह देश के जाने-माने थिंक टैंक सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (CCS) से ग्रेजुएट भी हैं।

रिपोर्टिंग के दौरान प्रभात उपाध्याय ने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज की, जो काफी चर्चित रहीं। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने तिहाड़ जेल में रहते हुए दावा किया था कि वे 12वीं की परीक्षा ए ग्रेड से पास हो गए हैं। हिंदी और अंग्रेजी के तमाम प्रमुख अखबारों ने यह स्टोरी छापी, लेकिन अगले ही दिन प्रभात उपाध्याय ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट छापी कि किस तरह चौटाला झूठ बोल रहे हैं। उस वक्त उन्होंने कोई परीक्षा पास ही नहीं की थी। यह स्टोरी दैनिक जागरण में तमाम दस्तावेजों के साथ देशभर में पहले पन्ने पर छपी। इसी तरह प्रभात उपाध्याय ने नोएडा प्राधिकरण में पीएफ घोटाले का भी खुलासा किया था।

समाचार4मीडिया की ओर से प्रभात उपाध्याय को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

10 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago