होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / WION में पलकी शर्मा का कद बढ़ा, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
WION में पलकी शर्मा का कद बढ़ा, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
’जी’ मीडिया ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) की एग्जिक्यूटिव एडिटर पलकी शर्मा उपाध्याय को कंपनी ने प्रमोशन का तोहफा दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
’जी’ मीडिया ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) की एग्जिक्यूटिव एडिटर पलकी शर्मा उपाध्याय को कंपनी ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। कंपनी ने अब उन्हें मैनेजिंग एडिटर के पद पर प्रमोट किया है।
गौरतलब है कि पलकी शर्मा दुनिया भर की खबरों को कवर करने में काफी आगे रहती हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर उनकी रिपोर्ट की न केवल दुनिया भर के दर्शकों द्वारा, बल्कि भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा जैसे विश्व नेताओं द्वारा भी सराहना की गई है।
राजस्थान के पिलानी में जन्मीं पलकी शर्मा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 21 साल का अनुभव है। ‘जी मीडिया’ (विऑन) में वह करीब सवा पांच साल से अपनी भूमिका निभा रही हैं। पूर्व में वह ‘दूरदर्शन न्यूज‘,‘हिन्दुस्तान टाइम्स‘,‘सीएनएन-आईबीएन‘ और ‘आईटीवी नेटवर्क‘ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
बता दें कि पलकी शर्मा देश के पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल की मैनेजिंग एडिटर हैं, जो 190 से ज्यादा देशों में देखा जाता है। वह देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्राइम टाइम अंग्रेजी न्यूज शो में से ग्रेविटास (Gravitas) को होस्ट करती हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रेविटास प्लस (Gravitas Plus) नामक डिजिटल शो भी होस्ट करती हैं।
पलकी शर्मा दुबई में 'विऑन ग्लोबल समिट' नाम से चैनल के वार्षिक कार्यक्रम का नेतृत्व करती हैं। इसके अलावा वह अब तक तमाम राष्ट्राध्यक्षों समेत देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को कवर कर चुकी हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से पलकी शर्मा को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स मैनेजिंग एडिटर प्रमोशन विऑन पलकी शर्मा एमई