होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल के साथ नई पारी शुरू करेंगे वरिष्ठ पत्रकार एम गुनासेकरन

अब इस चैनल के साथ नई पारी शुरू करेंगे वरिष्ठ पत्रकार एम गुनासेकरन

सोशल मीडिया के जरिये दी इस बात की जानकारी, सपोर्ट करने के लिए शुभचिंतकों का जताया आभार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

न्यूज18 तमिलनाडु से पिछले हफ्ते इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार एम. गुनासेकरन (M. Gunasekaran) अब अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह कलानिधि मारन के नेतृत्व वाले ‘सन नेटवर्क’ के चैनल ‘सन न्यूज’ (Sun News) को जॉइन करने जा रहे हैं। यहां पर वह एडिटर-इन-चीफ की कमान संभालेंगे।

गुनासेकरन ने फेसबुक पोस्ट के जरिये खुद इस बात की जानकारी दी है। यही नहीं, इस्तीफा देने के बाद समाज के विभिन्न वर्गों से मिले सपोर्ट के लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया है। बता दें कि न्यूज18 तमिलनाडु में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत गुनासेकरन ने यूट्यूबर मरिधास (Maridhas) द्वारा लगाए गए राजनीतिक पूर्वाग्रहों के आरोपों के बाद 31 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, गुनासेकरन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए अपने साथियों को एक लेटर भी लिखा था। इस लेटर में गुनासेकरन का कहना था कि उनके नेतृत्व में चैनल ने कभी किसी राजनीतिक दल का पक्ष नहीं लिया और दर्शक व राजनीतिक दलों के नेता भी भली भांति इस बात को जानते थे।


टैग्स पत्रकार न्यूज18 न्यूज18तमिलनाडु गुनासेकरन सन न्यूज
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago