होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया समूह में बड़ी भूमिका निभाएंगे वरिष्ठ पत्रकार गीतेश्वर प्रसाद सिंह
अब इस मीडिया समूह में बड़ी भूमिका निभाएंगे वरिष्ठ पत्रकार गीतेश्वर प्रसाद सिंह
उत्तर भारत और पूरब के दर्जन भर से अधिक प्रमुख शहरों में तमाम बड़े अखबारों में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वरिष्ठ पत्रकार गीतेश्वर प्रसाद सिंह ने अब दक्षिण भारत का रुख किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
उत्तर भारत और पूरब के दर्जन भर से अधिक प्रमुख शहरों में तमाम बड़े अखबारों में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वरिष्ठ पत्रकार गीतेश्वर प्रसाद सिंह ने अब दक्षिण भारत का रुख किया है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप 'ईटीवी भारत' के साथ नई शुरुआत की है और हैदराबाद में बतौर रीजनल न्यूज को-ऑर्डिनेटर के पद पर जॉइन किया है।
इससे पहले गीतेश्वर प्रसाद सिंह करीब चार-पांच महीने से ‘यूपीडीएफ’ समूह के साथ जुड़े हुए थे। दरअसल, वह इस ग्रुप द्वारा लॉन्च की जा रही नेशनल मैगजीन की योजना को मूर्त रूप देने के लिए इस समूह का हिस्सा बने थे। अब मैगजीन के पहले एडिशन के लिए अपना एडिटोरियल पार्ट पूरा करने के बाद वह 'ईटीवी भारत' आए हैं। ‘यूपीडीएफ’ में आने से पहले गीतेश्वर प्रसाद करीब पौने तीन साल से ‘हिन्दुस्तान’ के भागलपुर संस्करण में स्थानीय संपादक के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
मूल रूप से छपरा (बिहार) के रहने वाले गीतेश्वर प्रसाद सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘हिन्दुस्तान’ से पहले वह ‘पंजाब केसरी’,’ दैनिक जागरण’ और ‘अमर उजाला’ में प्रमुख जिम्मेदारी निभा चुके हैं। गीतेश्वर प्रसाद सिंह की पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य में गहरी रुचि है। वह गजलें लिखने के शौकीन भी हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी से इनकी कई रचनाएं प्रसारित हुई हैं।
उन्होंने ‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय’ से दर्शनशास्त्र में एमए और ‘पूर्वांचल विश्वविद्यालय’ से हिंदी में एमए तक की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
गीतेश्वर प्रसाद सिंह को ‘आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र राष्ट्रीय सम्मान’ समेत तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। समाचार4मीडिया की ओर से गीतेश्वर प्रसाद सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स ईटीवी भारत आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र राष्ट्रीय सम्मान नई पारी गीतेश्वर प्रसाद सिंह