होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया समूह में मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा

अब इस मीडिया समूह में मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा

दिनेश शर्मा इससे पहले ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में एडिटर (जी-दिल्ली/एनसीआर/हरियाणा) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) के पूर्व एडिटर (जी-दिल्ली/एनसीआर/हरियाणा) दिनेश शर्मा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना नया सफर अब ‘दैनिक सवेरा’ (Dainik Savera) मीडिया समूह के साथ शुरू किया है।

उन्होंने यहां पर बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है। ‘दैनिक सवेरा’ समूह के मुख्य संपादक शीतल विज और उप संपादक अभिषेक विज की मौजूदगी में पांच सितंबर को उन्होंने अपनी नई पारी संभाल ली है।

बता दें कि दिनेश शर्मा ने कुछ समय पूर्व ही ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में वापसी की थी। ‘जी’ समूह के साथ दिनेश शर्मा की यह तीसरी पारी थी। इससे पहले वह वर्ष 1998 से 2007 और 2009 से 2019 तक ‘जी‘ के साथ जुड़े रहे थे। जी-दिल्ली/एनसीआर/हरियाणा को उनके नेतृत्व में ही लॉन्च किया गया था।

समाचार4मीडिया से बातचीत में दिनेश शर्मा ने बताया कि दैनिक सवेरा में अपनी भूमिका में वह इस मीडिया समूह की डिजिटल मौजूदगी को और मजबूत करेंगे। इसके साथ ही इस समूह के नए सैटेलाइट चैनल की रूपरेखा तैयार कर जल्द से जल्द उसे लॉन्च कराने की दिशा में काम करेंगे।

गौरतलब है कि दिनेश शर्मा को विभिन्न एडिटोरियल टीमों के साथ काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह तमाम प्रतिष्ठित मीडिया कंपनियों जैसे-‘इंडिया न्यूज‘, ‘वॉयस ऑफ अमेरिका‘, ‘हिंदी रेडियो सर्विस‘, ‘अल जजीरा‘ इंटरनेशनल न्यूज चैनल, ‘न्यूजएक्स‘, ‘वॉयस ऑफ इंडिया‘, ‘द स्टेट्समैन‘, ‘इंडियन एक्सप्रेस‘ और ‘द प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया‘ के साथ काम कर चुके हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिनेश शर्मा को तमाम प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। ‘भारतीय जनसंपर्क परिषद‘ के साथ ‘मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (Media Federation of India) की ओर से 18 मई को चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में आयोजित ‘एंटरप्रिन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स 2022’ में भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

समाचार4मीडिया की ओर से दिनेश शर्मा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज दिनेश शर्मा दैनिक सवेरा टाइम्स मैनेजिंग एडिटर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

8 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

12 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

23 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago