होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में अपने लंबे सफर को दीपक चौरसिया ने कुछ यूं किया याद, शेयर किए वीडियो

मीडिया में अपने लंबे सफर को दीपक चौरसिया ने कुछ यूं किया याद, शेयर किए वीडियो

दीपक चौरसिया इन दिनों हिंदी न्यूज चैनल 'जी न्यूज' (Zee News) में कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह इस चैनल पर ‘ताल ठोक के’ और ‘कसम संविधान की’ शो होस्ट कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर दीपक चौरसिया ने पत्रकारिता में अपने तीन दशक पूरे कर लिए हैं। मीडिया में अपने इस सफर को उन्होंने वीडियो की शक्ल में सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए दीपक चौरसिया ने लिखा है, ‘आज एक पत्रकार के तौर पर काम करते हुए 30 साल पूरे हो गये॥ इसी दिन 1993 को मैंने लोकस्वामी अख़बार में काम शुरू किया था॥ राजनीति की नब्ज समझना मेरा जुनून रहा है॥’

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में दीपक चौरसिया ने लिखा है, 'पत्रकारिता मेरा जुनून है और रिपोर्टिंग मेरी ताक़त। पिछले 3 दशक से मैंने देश और दुनिया की हर अच्छी और बुरी घटनाओं को टीवी के ज़रिए आपके घर तक पहुँचाया और ये सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।'

एक अन्य ट्वीट में दीपक चौरसिया ने लिखा है, 'अपने 30 साल के करियर में सभी PM के इंटरव्यू किए...सिलसिला पी. वी. नरसिम्हा राव से शुरू हुआ HD देवगौड़ा से होते हुए आई.के. गुजराल साहब से आज तक... इस बीच हर चुनाव भी कवर किया और ढेरों इंटरव्यू किए... कुछ इंटरव्यू मेरे पास हैं और कुछ नहीं हैं.. जो हैं उनकी एक झलक देखिए...'

समाचार4मीडिया से बातचीत में दीपक चौरसिया ने बताया कि पत्रकारिता में अपने लंबे सफर के दौरान उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई खास इंटरव्यू किए हैं। उस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

बता दें कि दीपक चौरसिया इन दिनों हिंदी न्यूज चैनल 'जी न्यूज' (Zee News) में कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह इस चैनल पर ‘ताल ठोक के’ और ‘कसम संविधान की’ शो होस्ट कर रहे हैं।

दीपक चौरसिया इससे पहले 'न्यूज नेशन' में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे और वह पूर्व में 'दूरदर्शन', 'आजतक', 'इंडिया न्यूज' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से दीपक चौरसिया को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज पत्रकार पत्रकारिता दीपक चौरसिया कंसल्टिंग एडिटर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

9 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

51 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago