होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दीपक चौरसिया ने उठाया यह मुद्दा, PM ने ‘मन की बात’ में किया शामिल

दीपक चौरसिया ने उठाया यह मुद्दा, PM ने ‘मन की बात’ में किया शामिल

देश-दुनिया में कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश-दुनिया में कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। तमाम लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं कई लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है और लोग अभी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के कारण तमाम उद्योग-धंधों पर असर पड़ा है, वहीं लोगों को अपने घरों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अधिकांश लोग घर से काम ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रहे हैं। इन सबसे बीच एक वर्ग ऐसा भी है, जो न तो स्कूल जा पा रहा है और न ही खेलने। जी हां, हम बात कर रहे हैं बच्चों की, जो कई महीनों से घरों में एकदम ‘बंद’ हुए बैठे हैं। इस उम्र में जहां बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक होता है, वे सिर्फ मोबाइल व टीवी में एक तरह से सिमटकर रह गए हैं। वे न बाहर जाकर खेल पा रहे हैं और न ही अपने हमउम्र बच्चों से मिल पा रहे हैं।

बच्चों की इसी परेशानी को ‘न्यूज नेशन’ के कंसल्टिंग एडिटर व सीनियर न्यूज एंकर दीपक चौरसिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले अपने ट्विटर हैंडल पर उठाया और पांच साल की एक बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से इस मामले में ‘मार्गदर्शन’ देने की बात कही। दीपक चौरसिया ने अपने ट्विटर पर जिस पांच साल की बच्ची का जिक्र किया था, उसका कहना था, ‘मोदीजी आपने घंटी बजाने को बोला, हमने घंटी बजाई। आपने एक दिन रात को थोड़े समय के लिए लाइटें बुझाने के लिए बोला, हमने वह भी किया। आपने बोला कि घर में रहो तो हम घर में ही रहे हैं। अब घर से नहीं निकलें तो करें क्या करें। आपने पूरा लॉकडाउन कर दिया। हम खेलने भी नहीं जा सकते और न स्कूल जा सकते हैं। जल्दी से कोरोना को खत्म करवा दो और हमें इस हाल से बाहर निकालो।

खास बात यह रही कि पीएम ने भी इस मुद्दे को बड़ी ही गंभीरता से लिया और रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका जिक्र भी किया। इस कार्यक्रम में मोदी का कहना था, ‘कोरोना के इस कालखंड में देश एक साथ कई मोर्चों पर लड़ रहा है। लेकिन इसके साथ कई बार मन में ये भी सवाल आता रहा कि इतने लंबे समय तक घरों में रहने के कारण बच्चों का समय कैसे बीतता होगा? इसी कारण मैंने गांधीनगर की चिल्ड्रेन यूनिवर्सिटी, भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय आदि के साथ मिलकर इन बच्चों के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर मंथन किया।’

इसके साथ ही मोदी का यह भी कहना था, ‘मेरे लिए यह काफी सुखद था और लाभकारी भी था, क्योंकि मेरे लिए भी कुछ नया जानने और कुछ सीखने का अवसर बन गया। इस चिंतन का विषय खिलौने, विशेषकर भारतीय खिलौने रखा गया। हमने इस बात पर मंथन किया कि देश के बच्चों को नए-नए खिलौने कैसे मिलें, देश खिलौनों का प्रॉडक्शन हब कैसे बने। मैं मन की बात सुन रहे बच्चों के माता-पिता से क्षमा मांगता हूं, क्योंकि हो सकता है कि उन्हें अब ये कार्यक्रम सुनने के बाद खिलौने की नई-नई डिमांड सुनने को मिल सकती है।’

इस मामले को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए जाने पर दीपक चौरसिया ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस बारे में एक वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स पीएम मोदी मन की बात दीपक चौरसिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

36 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago