होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्यों संकट में है न्यूज मीडिया, बरखा दत्त ने बताई वजह

क्यों संकट में है न्यूज मीडिया, बरखा दत्त ने बताई वजह

फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन’ के हैदराबाद चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरखा दत्त ने विभिन्न मुद्दों पर रखे अपने विचार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार बरखा दत्त ने ‘नागरिकता संशोधन कानून’ (CAA) और ‘राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर’ (NRC) को लेकर अपना विरोध जताया है। ‘फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन’ (FlO) के हैदराबाद चैप्टर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बरखा दत्त का कहना था, ‘मैं सीएए और एनआरसी का इसलिए विरोध करती हूं, क्योंकि इसे धर्म से जोड़ दिया गया है और एनआरसी इसमें सीएए को और धार दे रहा है।’    

इस मौके पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव और इसमें किसकी जीत की संभावना है, के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बरखा दत्त का कहना था, ‘पत्रकारिता में बीस साल से ज्यादा के अनुभव के दौरान मैंने एक बात ये सीखी है कि चुनाव के बारे में पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसमें कुछ भी हो सकता है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल को फायदा होता दिखाई दे रहा है। लोग विधानसभा और लोकसभा चुनाव को अलग-अलग नजरिये से देखते हैं और उसी के अनुसार वोट करते हैं।     

उन्होंने कहा, ‘अपने ऑनलाइन मीडिया वेंचर के साथ अब मैं ऑनलाइन के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हूं। कई जाने-माने टीवी पत्रकार जैसे करन थापर और विक्रम चंद्रा भी ऑनलाइन की ओर मुड़ चुके हैं।’ मीडिया संस्थानों के वित्तीय संकट के बारे में चर्चा करते हुए बरखा दत्त का कहना था कि अब ऑनलाइन आर्टिकल पढ़ने के लिए भुगतान करने का समय आ गया है। ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और ‘न्यूयार्क टाइम्स’ पहले से ही इस दिशा में काम कर रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बारे में बरखा दत्त का कहना था कि यह गंभीर दौर से गुजर रहा है। रिपोर्टिंग का दायरा सिकुड़ रहा है। अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए पैसे कमाने के तहत नए-नए आइडिया को लेकर मीडिया संस्थान थक चुके हैं। न्यूज देखने के लिए अधिकांश लोग भुगतान नहीं करना चाहते हैं। इसके साथ ही बरखा दत्त का यह भी कहना था कि न्यूज मीडिया में पैसा नहीं है और न्यूज मीडिया इन दिनों संकट में है।  

बरखा दत्त के अनुसार, ‘बच्चों को मीडिया के बारे में पढ़ाए जाने की जरूरत है। मीडिया की पढ़ाई को भी कोर्स का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। चूंकि मीडिया काफी प्रभाशाली है, ऐसे में बच्चों को भी सही-गलत मीडिया की पहचान होनी चाहिए। बच्चों के लिए स्कूल में एक क्लास होनी चाहिए, जिसमें न्यूज प्रोग्राम दिखाए जाने चाहिए। इसके अलावा डिबेट और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी कराए जाने की जरूरत है, ताकि बच्चे यह समझ सकें कि मीडिया कैसे काम करती है।’

बरखा दत्त ने कहा, ‘मेरी किताब The Unquiet Land अच्छा कर रही है। देश में विपक्षी पार्टियों की असफलता को लेकर मैं नई किताब लेकर आ रही हूं। यह किताब इस साल बाजार में आ जाएगी।’ उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े को आजकल काफी प्रचारित किया जा रहा है। अब असहमतिपूर्ण राय को देशद्रोह के रूप में दिखाया जा रहा है, यह काफी दुखद है।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में महिलाओं के प्रदर्शन के बारे में बरखा दत्त का कहना था, ‘जब महिलाएं आवाज उठाती हैं तो सरकार उनकी सुनती है, वहीं जब पुरुष विरोध प्रदर्शन करते हैं तो सरकार बल का इस्तेमाल करती है। इसलिए जब महिलाओं को कहीं कुछ गलत लगता है तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे बढ़कर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।’

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स बरखा दत्त टीवी पत्रकार नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

9 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

36 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago