होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया के अधिकारों का मुद्दा उठाने वालों को अशोक श्रीवास्तव ने कुछ यूं दिखाया ‘आईना’

मीडिया के अधिकारों का मुद्दा उठाने वालों को अशोक श्रीवास्तव ने कुछ यूं दिखाया ‘आईना’

न्यूज वेबसाइट ‘न्यूजक्लिक’ व ‘न्यूज लॉन्ड्री’ के ऑफिसों पर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है। हालांकि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसे छापा नहीं बल्कि सर्वे बताया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

न्यूज वेबसाइट ‘न्यूजक्लिक’ व ‘न्यूज लॉन्ड्री’ के ऑफिसों पर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है। हालांकि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसे छापा नहीं बल्कि सर्वे बताया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में स्थित इन पोर्टल्स के ऑफिसों पर कार्यवाही की गई है। न्यूजक्लिक‘ की बात करें तो फरवरी 2021 में ‘प्रवर्तन निदेशालय‘ (ईडी) ने पांच दिन तक इसके ऑफिस और मालिकों के घर की तलाशी ली थी।

कल सर्वोदय एन्क्लेव स्थित कार्यालय में 20 लोगों की टीम के साथ अधिकारी पहुंचे। इसी पूरे मसले पर स्वंतत्र पत्रकार सबा नकवी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि आज स्वंतत्र मीडिया के लिए एक बुरा दिन था। उनके इस ट्वीट पर डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अशोक ने ट्वीट करते हुए लिखा, मीडिया के नाम पर पैसे का गबन करने वालों के खिलाफ जांच हो तो मीडिया पर हमला है लेकिन एक महिला पत्रकार ममता राज में अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए घर से, राज्य से पलायन कर जाए तो उस पर दो शब्द नहीं है। गज़ब!!

आपको बता दें कि 'ऑप इंडिया' की एडिटर-इन-चीफ नूपुर जे शर्मा ने हाल ही में एक नोट लिखकर यह जानकारी दी थी कि वह बंगाल को छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो रही हैं। दरअसल उन्हें लगातार सरकार से धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया।


टैग्स आयकर विभाग अशोक श्रीवास्तव न्यूज क्लिक आयकर छापा न्यूजलॉन्ड्री न्यूजक्लिक इनकम टैक्स रेड
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago