होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन वरिष्ठ अधिकारी ने संभाला IIMC के डीजी का अतिरिक्त प्रभार
इन वरिष्ठ अधिकारी ने संभाला IIMC के डीजी का अतिरिक्त प्रभार
भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक ने ट्वीट कर दी बधाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
कुलदीप सिंह धतवालिया को प्रतिष्ठित ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। भारतीय सूचना सेवा (IIS) के वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप सिंह धतवालिया ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 1984 बैच के अधिकारी धतवालिया फिलहाल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रधान महानिदेशक (अनुसंधान और प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह गृह मंत्रालय में महानिदेशक (मीडिया और संचार) के पद पर भी रह चुके हैं।
इस बारे में आईआईएमसी के पूर्व डीजी केजी सुरेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर धतवालिया को बधाई दी है। अपने ट्वीट में केजी सुरेश ने आईआईएमसी को जल्द ही डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने की उम्मीद भी जताई है। बता दें कि यूजीसी की ओर से केजी सुरेश के कार्यकाल में इस बारे में लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) भी जारी किया जा चुका है।
आईआईएमसी के पूर्व डीजी केजी सुरेश का ट्वीट आप यहां देख सकते हैं-
Congratulated @KuldeepDhatwali IIS, on being given addl charge as DG, @IIMC_India today. Wish him the very best & hope to see soon IIMC as a deemed univ, for which UGC had given the LoI during my tenure.@PIB_India @mediasurya @PrakashJavdekar @IIMCAA @MIB_India @IISExpress pic.twitter.com/3DdzVseLnh
— K G Suresh (@kg_suresh) June 3, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स केजी सुरेश आईआईएमसी भारतीय जनसंचार संस्थान कुलदीप सिंह धतवालिया