होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता के स्टूडेंट्स को विशेषज्ञों ने दिए सफल होने के ये टिप्स

पत्रकारिता के स्टूडेंट्स को विशेषज्ञों ने दिए सफल होने के ये टिप्स

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) की ओर से ‘डिजिटल मीडिया में अवसर’ विषय पर विशेष व्याख्यान का किया गया आयोजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) की ओर से विद्यार्थियों को मीडिया में करियर से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए नॉलेज श्रृंखला आयोजित की जा रही है। श्रृंखला की दूसरी कड़ी में शुक्रवार को देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल एवं उद्यमी आलोक वर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

'डिजिटल मीडिया में अवसर' विषय पर केंद्रित व्याख्यान एवं जिज्ञासा समाधान संवाद में उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया का विस्तार तेजी से हो रहा है,  इसमें करियर बनाने के लिए नौकरी की जगह उद्यमशीलता की तरफ सोचना चाहिए। इस क्षेत्र में सफल होने के लिए रचनात्मक और बहुआयामी रूप से दक्ष होना आवश्यक है।

वर्तमान मीडिया परिदृश्य को समझाते हुए उन्होंने कहा कि अभी तमाम बड़े मीडिया संस्थान डिजिटल की ओर मुड़ रहे हैं, इसलिए जॉब की संभावना भी डिजिटल में है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्टार्टअप में आना चाहते हैं, उनके पास अच्छा इन्वेस्टर और कार्यक्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए, तभी आप भविष्य में सफल होंगे।

व्याख्यान की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज महामारी और नए दौर में नौकरियों की भले ही कमी है लेकिन युवा पीढ़ी अपनी रचनात्मकता और नवोन्मेष के माध्यम से नया कार्य कर रही है। युवाओं के लिए डिजिटल मीडिया में अनंत संभावनाओं के द्वार खुले हुए हैं। विद्यार्थियों को स्वयं नए स्टार्टअप पर ध्यान देना चाहिए।

नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में आलोक वर्मा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। विषय प्रवर्तन नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. पी. शशिकला ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मीडिया प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अविनाश वाजपेई ने किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अभिषेक शर्मा ने और आभार प्रदर्शन कुलसचिव प्रो. पवित्र श्रीवास्तव ने किया।


टैग्स डिजिटल मीडिया केजी सुरेश कुलपति माखनलाल विश्वविद्यालय आलोक वर्मा वाइस चांसलर वीसी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

9 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

38 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago