होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / E4m-DNPA वर्चुअल राउंडटेबल का दूसरा एडिशन 9 दिसंबर को, ये स्पीकर्स होंगे शामिल

e4m-DNPA वर्चुअल राउंडटेबल का दूसरा एडिशन 9 दिसंबर को, ये स्पीकर्स होंगे शामिल

इन कॉन्फ्रेंसों से ही 20 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में होने वाले e4m-DNPA डिजिटल मीडिया समिट एंड अवॉर्ड्स कार्यक्रम की आधारशिला रखी जाएगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वर्तमान दौर में इंटरनेट की उपलब्धता और पहुंच बढ़ने के साथ ही डिजिटल मीडिया का भी अभूतपूर्व विकास हो रहा है। ऐसे में डिजिटल मीडिया के सामने तमाम अवसर और चुनौतियां भी हैं। इन सबके बीच डिजिटल मीडिया के भविष्य पर चर्चा के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ और ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ (DNPA) द्वारा इंटरशनेशनल स्पीकर्स के साथ वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस (Virtual Roundtable Conferences) के दूसरे एडिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस भारतीय समयानुसार नौ दिसंबर 2022 को शाम छह बजे से आयोजित की जाएगी।

e4m-DNPA डायलॉग्स के तहत होने वाली इस राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘Decoding the Publisher- Platform Relationship’ विषय पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इन विषय विशेषज्ञों में विभिन्न देशों के विचारक, वरिष्ठ पत्रकार, पब्लिशर्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स, लीगल प्रोफेशनल्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे जो जर्नलिज्म बिजनेस के पुनर्निर्माण में न्यूज पब्लिशर्स और बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स के बीच एक आदर्श संबंध बनाने में शामिल मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि डीएनपीए (Digital News Publishers Association) प्रिंट व टेलीविजन के क्षेत्र में काम कर रही देश की शीर्ष मीडिया कंपनियों की डिजिटल विंग का प्रतिनिधित्व करता है।

दरअसल, पत्रकारिता की गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में पब्लिशर्स अपने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के बीच एक समान अवसर ( level playing field) की तलाश कर रहे हैं और उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता के संरक्षण के लिए अधिक टिकाऊ आधार तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दों और इनके समाधानों को खोजने के उद्देश्य से इस तरह की राउंडटेबल कॉन्फ्रेंसों का आयोजन किया जा रहा है।

इस कड़ी में पहली वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस 25 नवंबर को हुई थी, जिसमें डिजिटल मीडिया के सामने आने वाली चुनौतियों पर विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे थे। इन सम्मेलनों से ही 20 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में होने वाले e4m-DNPA डिजिटल मीडिया समिट एंड अवॉर्ड्स कार्यक्रम की आधारशिला रखी जाएगी

स्पीकर्स की सूची

1: Taylor Owen

Beaverbrook Chair of Media, Ethics and Communication, Max Bell School of Public Policy, McGill University

2: Dr Courtney Radsch

Fellow, UCLA Institute for Technology, Law and Policy

3: Paul Deegan

President and Chief Executive Officer, News Media Canada

4: Dr.Annurag Batra

Chairman & Editor-in-Chief, BW BusinessWorld & exchange4media

5: Punit Jain

 CEO, HT Digital

6: Avinash Pandey

CEO, ABP Netowrk

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और बड़े तकनीकी प्लेटफार्मों के बीच आदर्श संबंध क्या होना चाहिए और यह देश में पत्रकारिता को कैसे प्रभावित करता है? इस तरह के सवालों के जवाब e4m-DNPA डायलॉग्स के एक वर्चुअल राउंडटेबल में मिलेंगे आपको 9 दिसंबर, 2022 की शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे के बीच (7:30 AM - 9:00 AM EST)

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

https://exchange4media.zoom.us/webinar/register/WN_nSt4lm3tRKSBNxMCcUFoJQ


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन डीएनपीए पारिस्थितिकी तंत्र इंटरशनेशनल स्पीकर्स गोलमेज सम्मेलन प्रिंट व टेलीविजन और डिजिटल मीडिया ईकोसिस्टम राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

13 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago