होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार संघमित्रा मजूमदार ने ‘एबीपी नेटवर्क’ में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ पत्रकार संघमित्रा मजूमदार ने ‘एबीपी नेटवर्क’ में अपनी पारी को दिया विराम

‘समाचार4मीडिया’ से बातचीत में संघमित्रा का कहना था कि अब वह एक ग्लोबल विजन वाले न्यूज प्लेटफॉर्म पर नई एडिटोरियल लीडरशिप भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसके बारे में वह जल्द बताएंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

वरिष्ठ पत्रकार संघमित्रा मजूमदार ने ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब चार साल से कार्यरत थीं और एबीपी लाइव (अंग्रेजी) में एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया से बातचीत में संघमित्रा मजूमदार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। ‘एबीपी नेटवर्क’ में अपने सफर को सार्थक और समृद्ध अनुभव बताते हुए मजूमदार का कहना था, ‘एबीपी ने मुझे कहानियों को आकार देने, टीमों का मार्गदर्शन करने और ब्रेकिंग न्यूज की आपाधापी से आगे सोचने की जगह दी। यह एक ऐसा न्यूजरूम था, जो आपसे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करता था और उतनी ही सीख व उद्देश्य भी देता था।’

अपनी नई पारी के बारे में संघमित्रा का कहना था कि अब वह एक ग्लोबल विजन वाले न्यूज प्लेटफॉर्म पर नई एडिटोरियल लीडरशिप भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसके बारे में वह जल्द बताएंगी।

बता दें कि संघमित्रा मजूमदार को प्रिंट और डिजिटल न्यूजरूम्स में काम करने का दो दशक से अधिक का अनुभव है। मजूमदार ने वर्ष 2021 में ‘एबीपी नेटवर्क’ जॉइन किया था और अपने चार साल के सफर में इस नेटवर्क के अंग्रेजी डिजिटल प्लेटफॉर्म की एडिटोरियल दिशा को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में ABP Live English ने अपनी कवरेज को धार दी, डिजिटल मौजूदगी को बढ़ाया और बदलते मीडिया परिदृश्य में कई बड़ी खबरों को सफलतापूर्वक कवर किया।

अपने अब तक के करियर में वह ‘The Indian Express’, ‘ThePrint.in’, ‘The Statesman’ और ‘Hindustan Times’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago