होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Network18’ के बाद अब इस कंपनी में COO बने समरजीत सिंह
‘Network18’ के बाद अब इस कंपनी में COO बने समरजीत सिंह
समरजीत सिंह अप्रैल 2023 तक नेटवर्क18 समूह के फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म ‘स्टोरीबोर्ड18’ (Storyboard18) में बतौर सीओओ अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह को बाय बोलने के बाद समरजीत सिंह ने अब इंफ्लुएंसर मार्केटिंग एजेंसी ‘Mad Influence’ में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) जॉइन किया है।
इससे पहले समरजीत सिंह अप्रैल 2023 तक नेटवर्क18 समूह के फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म ‘स्टोरीबोर्ड18’ (Storyboard18) में बतौर सीओओ अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बता दें कि समरजीत सिंह को बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन और स्ट्रैटेजी को संभालने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ से ग्रेजुएट समरजीत सिंह ने ‘एमिटी यूनिवर्सिटी’ से मार्केटिंग की पढ़ाई की है।
टैग्स नेटवर्क18 सीओओ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर समरजीत सिंह