होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया’ ने राहुल गंगवानी को नियुक्त किया ‘Esquire India’ का संपादक
‘आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया’ ने राहुल गंगवानी को नियुक्त किया ‘Esquire India’ का संपादक
राहुल गंगवानी को मीडिया और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह लाइफस्टाइल एशिया इंडिया के एडिटर-इन-चीफ और फिल्मफेयर में डिजिटल एडिटर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
‘आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया’ (RPSG Lifestyle Media) ने राहुल गंगवानी को ‘एसक्वायर इंडिया’ (Esquire India) का संपादक नियुक्त किया है। राहुल गंगवानी को मीडिया और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह लाइफस्टाइल एशिया इंडिया के एडिटर-इन-चीफ और फिल्मफेयर में डिजिटल एडिटर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
इस नियुक्ति के बारे में ‘आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया’ की चेयरपर्सन अवर्णा जैन का कहना है, ‘हम राहुल का एसक्वायर इंडिया के एडिटर के रूप में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। लाइफस्टाइल सेगमेंट की उनकी गहरी समझ और इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग अप्रोच हमारे विजन के अनुरूप है। एसक्वायर के इस ग्लोबल ब्रैंड को भारत में लाते हुए हमारा उद्देश्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो आधुनिक भारतीय पुरुषों की स्टाइल, संस्कृति और उनकी अलग पहचान का उत्सव मनाए। हमें विश्वास है कि राहुल के नेतृत्व में एसक्वायर इंडिया भारतीय बाजार में नए मानक स्थापित करेगा।’
वहीं, राहुल गंगवानी का कहना है, ‘इस महत्वपूर्ण समय में एसक्वायर इंडिया का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। एसक्वायर दुनियाभर में पुरुषों की लाइफस्टाइल को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए जाना जाता है और मैं इसकी इस विरासत को भारत लाने के लिए उत्साहित हूं। हमारा लक्ष्य आधुनिक भारतीय पुरुष की महत्वाकांक्षाओं को प्रदर्शित करने वाला एक ऐसा नैरेटिव तैयार करना है, जो उनकी बहुआयामी पहचान को दर्शाए। आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया की प्रतिभाशाली टीम के सहयोग से, मैं एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने के लिए तत्पर हूं जो प्रेरित करे, जानकारी दे और मनोरंजक हो।’
टैग्स