होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 2018 के सुसाइड केस मामले में Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी गिरफ्तार

2018 के सुसाइड केस मामले में Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर 2018 में कथित रूप से इंटीरियर डिजाइनर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 में अलीबाग में 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नायक ने रिपब्लिक टीवी से उसका भुगतान नहीं मिलने के चलते आत्महत्या कर ली थी।  अन्वय ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो का काम किया था।  

कथित तौर पर अन्वय नाइक के लिखे सुसाइड नोट में कहा गया था कि अरनब और दो अन्य ने उनके 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

अरनब गोस्वामी की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब मुंबई में उनके खिलाफ टीआरपी घोटाले की जांच चल रही है।

बता दें कि 2018 में, अलीबाग पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था, लेकिन इस मामले में कोई सबूत नहीं मिलने के चलते 2019 में इस मामले को रायगढ़ पुलिस ने बंद कर दिया था।

मई 2020 में, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले की नए सिरे से जांच की घोषणा की थी, जब अन्वय नाइक की बेटी अदन्या नाइक ने उनसे संपर्क किया था।


टैग्स अरनब गोस्वामी गिरफ्तार मुंबई पुलिस सुसाइड केस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

9 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

29 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago