होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Republic Media Network से जुड़े आनंद श्रीनिवासन, निभाएंगे ये भूमिका
Republic Media Network से जुड़े आनंद श्रीनिवासन, निभाएंगे ये भूमिका
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ से पहले वह ‘द क्विंट’ (The Quint) में पश्चिमी परिक्षेत्र के लिए डिस्प्ले व ब्रैंडेड कंटेंट की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) से एक बड़ी खबर है। दरअसल, नेटवर्क ने आनंद श्रीनिवासन को बतौर नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के ब्रैंडेड कंटेंट वर्टिकल ‘Fluid‘ की कमान संभालेंगे।
बता दें कि अपने 16 साल से अधिक के करियर में श्रीनिवासन ‘जूमटीवी’ (ZoomTV), ‘यूटीवी’ (UTV), ‘सोनी’ (Sony), A+E | TV18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में प्रमुख जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ से पहले वह ‘द क्विंट’ (The Quint) में पश्चिमी परिक्षेत्र के लिए डिस्प्ले व ब्रैंडेड कंटेंट की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अपनी नई नियुक्ति के बारे में श्रीनिवासन का कहना है, ‘पिछले कुछ वर्षों ने भारतीय कंटेंट के क्षेत्र को काफी आकर्षक और डायनामिक बना दिया है। व्युअर्स के लिए नए जमाने के कंटेंट प्रोवाइडर्स और मल्टी-प्लेटफॉर्म के उभरते हुए विकल्पों ने इसे सभी कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक चुनौती बना दिया है। Fluid के साथ, अब हम डिजिटल और टेलीविजन के पार्टनर्स के लिए पहले से तैयार कंटेंट सॉल्यूशन तैयार करने की उम्मीद करेंगे। यह संपूर्ण सामग्री विकास और वितरण सुनिश्चित करने वाली वन-स्टॉप शॉप होगी।‘
इस बारे में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के सीओओ हर्ष भंडारी का कहना है, ‘हम नेटवर्क में आनंद का स्वागत करते हैं। उन्हें कंटेंट के बिजनेस में महारत हासिल है। नेटवर्क को आनंद के विशाल अनुभव का काफी फायदा मिलेगा। आनंद हमारी कोर लीडरशिप टीम को और मजबूती देंगे व राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क के लिए ब्रैंडेड कंटेंट वर्टिकल का नेतृत्व करेंगे।‘
टैग्स रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क रिपब्लिक ब्रैंडेड कंटेंट आनंद श्रीनिवासन