होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ ने सीनियर लीडरशिप टीम में किए कई प्रमोशन

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ ने सीनियर लीडरशिप टीम में किए कई प्रमोशन

इन बदलावों के तहत अरुण रावत, शताब्दी शर्मा पाठक, पूर्णांशा सर्राफ, अभिनव शर्मा, संजुक्ता कपूर और जॉय माइकल डिसूजा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने अपनी सीनियर मैनेजमेंट टीम में प्रमोशन समेत कई बड़े बदलाव किए हैं। इस बारे में जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सीनियर लेवल पर ये बदलाव रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के चेयरमैन अरनब गोस्वामी के उस दृष्टिकोण के तहत किए गए हैं, जिसमें उनका मानना है कि नेटवर्क के बिजनेस को मजबूत स्वतंत्र वर्टिकल में विभाजित किया जाना चाहिए।

इन बदलावों के तहत अरुण रावत को ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) का नेशन हेड बनाया गया है। वहीं, शताब्दी शर्मा पाठक को ‘रिपब्लिक कन्नड़’ (Republic Kannada) के हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘रिपब्लिक बांग्ला’ (Republic Bangla) के नेशनल हेड की जिम्मेदारी पूर्णांशा सर्राफ को सौंपी गई है, वहीं अभिनव शर्मा को ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) का हेड बनाया गया है। इसके साथ ही संजुक्ता कपूर को बिजनेस ब्रैंडेड कंटेंट में और जॉय माइकल डिसूजा को गवर्नमेंट बिजनेस में लीडरशिप भूमिका दी गई है।

बता दें कि अरुण रावत को इंडस्ट्री का काफी अनुभव है। वह शुरुआत से ही रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का अभिन्न अंग रहे हैं और उन्होंने इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शताब्दी शर्मा पाठक की बात करें तो वह ‘रिपब्लिक भारत’ का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुकी हैं और उनके नेतृत्व में रिपब्लिक कन्नड़ ने कम समय में ही उल्लेखनीय राजस्व वृद्धि हासिल की है। वहीं, पूर्णांशा सर्राफ के अनुभव व स्ट्रैटेजिक कौशल को देखते हुए उन्हें न केवल रिपब्लिक बांग्ला के रेवेन्यू का विस्तार करने बल्कि इस चैनल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिनव शर्मा देश के प्रमुख न्यूज मीडिया ब्रैंड्स के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। रिपब्लिक टीवी के प्रमुख के रूप में उन्हें राजस्व क्षमता को अनुकूलित करने के लिए विज्ञापनदाताओं के अनुभवों को मजबूत करने और नवीन रणनीतिक साझेदारी की नेटवर्क की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, संजुक्ता कपूर नेटवर्क का अभिन्न अंग रही हैं और उन्होंने इसके विकास और उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं, जॉय माइकल डिसूजा की बात करें तो अपनी नई जिम्मेदारी के तहत वह मजबूत साझेदारियों को बढ़ावा देने और नवीन समाधानों को आगे बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ-साथ सरकारी क्षेत्र में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शीर्ष स्तर पर इन बदलावों के बारे में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के सीईओ (ब्रॉडकास्ट बिजनेस) हर्ष भंडारी का कहना है, ‘प्रमुख लीडरशिप पदों पर अनुभवी प्रोफेशनल्स का स्वागत करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। मैं इन सभी को उनकी नई भूमिकाओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम जानते हैं कि अपने असाधारण प्रदर्शन की बदौलत वे रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। ऐसे समय में जब नेटवर्क विस्तार की एक बड़ी लहर के कगार पर है, हमें विश्वास है कि यह टीम जुनून, आक्रामकता और नवीनता के साथ व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करेगी। भाषाओं, माध्यमों और कार्यक्षेत्रों में विस्तार पर रणनीतिक फोकस के साथ, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क विकास और निवेश के लिए नए रास्ते तलाशने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।’


टैग्स अरनब गोस्वामी हर्ष भंडारी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क बदलाव सीनियर लीडरशिप टीम
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago