होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब ‘रिपब्लिक भारत’ की टीम में शामिल हुए जितेंद्र कुमार
इस बड़े पद पर अब ‘रिपब्लिक भारत’ की टीम में शामिल हुए जितेंद्र कुमार
इस नियुक्ति से पहले जितेंद्र कुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट-सेल्स (India News Channel) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल जितेंद्र कुमार अब ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) की टीम में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यहां पर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के पद पर जॉइन किया है। रिपब्लिक भारत में अपनी इस भूमिका में वह ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और ब्रैंडेड कंटेंट प्लेटफ़ॉर्म पर नेटवर्क की रेवेन्यू स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करेंगे।
इस नियुक्ति से पहले जितेंद्र कुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट-सेल्स (India News Channel) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। हालांकि, यहां उनका सफर काफी छोटा रहा।
जितेंद्र कुमार को मीडिया सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में लगभग दो दशकों का अनुभव है। उन्होंने लगातार रेवेन्यू ग्रोथ और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले जितेंद्र कुमार ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (Ad Sales) के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वह करीब 17 साल तक इंडिया टीवी (India TV) में वाइस प्रेजिडेंट–सेल्स (नॉर्थ रीजन) के पद पर रहे और उसके बाद एनडीटीवी ग्रुप (NDTV Group) में लगभग एक साल 7 महीने तक नेशनल हेड–सेल्स के रूप में कार्य किया।
टैग्स