होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'रिपब्लिक बांग्ला' के एंकर किशलय मुखर्जी पर धारदार ब्लेड से हमला
'रिपब्लिक बांग्ला' के एंकर किशलय मुखर्जी पर धारदार ब्लेड से हमला
कोलकाता के व्यस्त पार्क सर्कस इलाके में मंगलवार देर रात रिपब्लिक बांग्ला के एंकर किशलय मुखर्जी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
कोलकाता के व्यस्त पार्क सर्कस इलाके में मंगलवार देर रात रिपब्लिक बांग्ला के एंकर किशलय मुखर्जी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक लुटेरे ने उनका वॉलेट छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर ब्लेड से कई बार हमला किया। इस हमले में किशलय को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह घटना कोलकाता जैसे महानगर में सार्वजनिक सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करती है। भीड़भाड़ वाले इलाके में एक पत्रकार के साथ इस तरह की हिंसक वारदात से स्थानीय लोगों में भी चिंता और असुरक्षा की भावना गहराई है।वहींं, पत्रकारों के बीच भी इस घटना को लेकर नाराजगी और चिंता जाहिर की जा रही है।
पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर लूट के इरादे से आया था और हमला पूरी तरह अचानक और हिंसक था। घायल पत्रकार की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविकता को उजागर किया है।
टैग्स