होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एडवाइजरी बोर्ड में शामिल ये दो बड़े नाम छोड़ेंगे Byju’s का साथ

एडवाइजरी बोर्ड में शामिल ये दो बड़े नाम छोड़ेंगे Byju’s का साथ

बायजू'स ने कहा कि वह एडवर्टाइजर्स के साथ जुड़ाव को महत्व देता है और कंपनी को अशांत समय से बाहर निकालने में उनके प्रयासों की सराहना करता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म बायजू'स (Byju’s) के लिए बुरी खबर है। दरअसल, भंवर में फंसी बायजू'स की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड को उसके एडवाइजरी बोर्ड में शामिल दो बड़े नाम रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) और टीवी मोहनदास पई (T.V. Mohandas Pai) छोड़कर जाना चाहते हैं।

पिछले साल कंपनी से जुड़े इन दोनों दिग्गजों का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि इन दोनों ने अपने अनुबंध को नवीनीकृत नहीं करने का फैसला किया है।   

दरअसल, यह खबर ऐसे समय पर आयी है जब एडटेक कंपनी नकदी संकट के बीच विलंब से वेतन देने सहित कई मुद्दों से जूझ रही है।

संस्थापक और सीईओ बायजू'स रवींद्रन ने कहा, "रजनीश कुमार और मोहनदास पई ने पिछले वर्ष में अमूल्य समर्थन दिया है। कुछ विदेशी निवेशकों द्वारा चलाए जा रहे मुकदमे ने हमारी योजनाओं में देरी की है, लेकिन चल रहे पुनर्निर्माण में उनकी सलाह पर भरोसा किया जाएगा, जिसका मैं व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व कर रहा हूं।" 

बायजू'स ने कहा कि वह एडवर्टाइजर्स के साथ जुड़ाव को महत्व देता है और कंपनी को अशांत समय से बाहर निकालने में उनके प्रयासों की सराहना करता है।

रजनीश कुमार और टीवी मोहनदास पई ने एक संयुक्त बयान में कहा, "एडवाइजर के रूप में कंपनी के साथ हमारा जुड़ाव हमेशा एक साल के लिए फिक्स्ड टर्म बेसिस पर था। फाउंडर्स के साथ हमारी चर्चा के आधार पर यह पारस्परिक रूप से निर्णय लिया गया कि एडवाइजरी काउंसिल का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। यद्यपि औपचारिक अनुबंध समाप्त हो गया है, फाउंडर और कंपनी किसी भी सलाह के लिए हमेशा हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम फाउंडर्स और कंपनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" 

 

 

 


टैग्स एडवाइजरी बोर्ड रजनीश कुमार मोहनदास बायजू'स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago