होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रजत उप्पल ने ‘इंडिया टुडे’ समूह में अपनी पारी को दिया विराम
रजत उप्पल ने ‘इंडिया टुडे’ समूह में अपनी पारी को दिया विराम
वह इस समूह के कंज्यूमर इवेंट्स वर्टिकल ‘स्टेज आज तक’ (Stage AajTak) का नेतृत्व कर रहे थे। रजत उप्पल का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
मीडिया और मार्केटिंग जगत के अनुभवी प्रोफेशनल रजत उप्पल ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह के कंज्यूमर इवेंट्स वर्टिकल ‘स्टेज आज तक’ (Stage AajTak) का नेतृत्व कर रहे थे। इस वर्टिकल की शुरुआत इसी साल जनवरी में हुई थी। इससे पहले वह इस समूह के रेडियो नेटवर्क 104.8 इश्क एफएम (Ishq FM) में नेशनल मार्केटिंग और प्रोग्रामिंग हेड के पद पर कार्यरत थे।
उप्पल दिसंबर 2020 में ‘इश्क एफएम’ से जुड़े थे। रजत के पास मीडिया, मार्केटिंग और ब्रैंड लीडरशिप में दो दशक से अधिक का अनुभव है। ‘इश्क एफएम’ में रहते हुए उन्होंने ब्रैंड को नई दिशा दी और उसे एफएम स्पेस में अलग पहचान दिलाई। उन्होंने म्यूजिक, लाइफस्टाइल नई पहलों और विभिन्न इंडस्ट्री के साथ क्रॉस-कोलैबोरेशन के जरिये चैनल की मौजूदगी को मजबूत किया।
‘इश्क एफएम’ के बाद उप्पल ने ‘स्टेज आज तक’ की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इसे ‘मिलियनेयर टूर विद यो यो हनी सिंह’ से शुरू किया। कहा जाता है कि यह भारत में अब तक किसी कलाकार का सबसे बड़ा ‘कमबैक टूर’ साबित हुआ
‘इश्क एफएम’ से पहले उप्पल ‘एचटी मीडिया’ (HT Media), ‘रिलांयस ब्रॉडकास्ट’ (Reliance Broadcast) और ‘रेड एफएम’ (RED FM) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लीडरशिप भूमिकाएं निभा चुके हैं। यहां उन्होंने ब्रैंड बिल्डिंग, एक्सपीरिएंशल मार्केटिंग और इवेंट आईपी (Intellectual Property) निर्माण में विशेषज्ञता हासिल की।
रजत उप्पल का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रजत संभवतः किसी ऐसे संस्थान के साथ अपना नया सफर शुरू कर सकते हैं, जहां वह इवेंट्स आईपी क्षेत्र में कुछ नया करेंगे।
टैग्स