होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Unilever को अलविदा कह अब ‘नए अध्याय’ की शुरुआत करेंगे राहुल वेल्डे
Unilever को अलविदा कह अब ‘नए अध्याय’ की शुरुआत करेंगे राहुल वेल्डे
इस कंपनी में 31 साल से कार्यरत राहुल वेल्डे ने सोशल मीडिया पर खुद इस बारे में जानकारी शेयर की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘यूनिलीवर’ (Unilever) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Digital Transformation and Digital Business) राहुल वेल्डे (Rahul Welde) ने यहां से अपनी पारी को विराम देने की घोषणा की है। वह इस कंपनी में 31 साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वेल्डे का कहना है कि वह 'नए अध्याय' (New Chapter) की शुरुआत करेंगे और इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
बता दें कि वेल्डे ने इस जानी-मानी ‘एफएमसीजी’ (FMCG) कंपनी में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी वर्ष 1991 में जॉइन किया था। वर्ष 2005 में उन्हें मीडिया डायरेक्टर (साउथ एशिया) और जनरल मैनेजर (मीडिया सर्विसेज) नियुक्त किया गया था।
एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Digital Transformation) और इसके बाद एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Digital Business) के पद पर जिम्मेदारी संभालने से पहले वह कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट (मीडिया) और ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन) समेत तमाम प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं।
राहुल वेल्डे द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
Time does fly. Also time to move on. 31 years since I started at Unilever. Great company - great people, great brands. Ever so thankful.
— Rahul Welde (@RahulWelde) June 15, 2022
Pic : An epic moment - of me handing over my employee pass while carrying a bagful of Unilever goodwill. pic.twitter.com/1OBRddV9EQ
टैग्स एचयूएल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड राहुल वेल्डे