होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकप्रिय शो 'छोरियां चली गांव' में राहुल सिन्हा का धमाकेदार आगमन
लोकप्रिय शो 'छोरियां चली गांव' में राहुल सिन्हा का धमाकेदार आगमन
यह अनोखा प्रयोग ज़ी टीवी और ज़ी न्यूज़ की नवाचार परंपरा का हिस्सा है। ज़ी टीवी पर 19 सितंबर को रात 10 बजे प्रसारित होने वाला यह एपिसोड दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
मनोरंजन और खबरों का मेल जब एक मंच पर आता है तो नतीजा हमेशा कुछ अलग और रोमांचक होता है। इसी सोच के साथ ज़ी टीवी के चर्चित शो ‘छोरियां चली गांव’ का एक खास एपिसोड तैयार किया गया है, जिसमें दर्शकों को रियलिटी शो का जोश और न्यूज़रूम का अनुभव एक साथ देखने को मिलेगा। इस अनूठे प्रयोग में ज़ी न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा विशेष अतिथि और जज की भूमिका में नज़र आएंगे।
यह एपिसोड 19 सितंबर की रात 10 बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। राहुल सिन्हा ने बतौर जज प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। उनकी पैनी नज़र और संपादकीय अनुभव ने इस एपिसोड को और भी खास बना दिया। उन्होंने प्रतियोगियों को उनकी पत्रकारिता की समझ, कहानी कहने की शैली और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के आधार पर परखा। सिन्हा ने प्रतिभागियों को यह भी समझाया कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है।
उनके विचार और मार्गदर्शन ने न केवल प्रतिभागियों को प्रेरित किया, बल्कि दर्शकों को भी पत्रकारिता की असली तस्वीर दिखाई। ज़ेडएमसीएल (Zee Media Corporation Limited) के मार्केटिंग हेड अनिंद्य खरे ने इस पहल पर कहा, हम हमेशा मानते हैं कि कहानी कहने की ताकत समाज को दिशा देने और विचारों को जगाने में अहम भूमिका निभाती है।
‘छोरियां चली गांव’ में हमें लगा कि मनोरंजन के साथ पत्रकारिता की सच्चाई और जिम्मेदारी भी जोड़नी चाहिए। ज़ी न्यूज़ और ज़ी टीवी का यह सहयोग सिर्फ कंटेंट का प्रयोग नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक संदेश है। जब प्रतियोगियों को रिपोर्टर की भूमिका दी गई, तो यह न केवल उन्हें सोचने और संवाद करने की चुनौती थी, बल्कि दर्शकों को भी यह समझाने का मौका था कि हर खबर के पीछे कितनी मेहनत और जिम्मेदारी छिपी होती है।
यह अनोखा प्रयोग ज़ी टीवी और ज़ी न्यूज़ की नवाचार परंपरा का हिस्सा है। ज़ी टीवी पर 19 सितंबर को रात 10 बजे प्रसारित होने वाला यह एपिसोड दर्शकों के लिए एक ऐसा अनोखा अनुभव होगा, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। यह एपिसोड ज़ी की उस सोच का हिस्सा है, जो कहानियों के माध्यम से समाज को जोड़ने, शिक्षित करने और प्रेरित करने का काम करती है।
टैग्स