है। दर्शक नाइजेल फराज के साथ राहुल शिवशंकर का यह वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आज रात 9:30 बजे CNN-News18 के कार्यक्रम ‘द हार्ड फैक्ट्स’ में देख सकते हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ब्रिटेन में जारी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच CNN-News18 दर्शकों के लिए एक खास वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लेकर आया है। CNN-News18 के एडिटोरियल अफेयर्स डायरेक्टर राहुल शिवशंकर ने रिफॉर्म यूके (Reform UK) के नेता और क्लैक्टन से सांसद नाइजेल फराज से विशेष बातचीत की है। ब्रिटेन की राजनीति में फराज को सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है।
दर्शक नाइजेल फराज के साथ राहुल शिवशंकर का यह वर्ल्ड एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आज रात 9:30 बजे CNN-News18 के कार्यक्रम ‘द हार्ड फैक्ट्स’ में देख सकते हैं। इस बातचीत में नाइजेल फराज ब्रिटेन की राजनीति के उन मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे, जो इस समय देश की दिशा तय कर रहे हैं।
यह इंटरव्यू ऐसे समय में सामने आया है, जब ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा है। पिछले एक दशक में ब्रिटेन छह प्रधानमंत्रियों को देख चुका है, जिससे नेतृत्व और राजनीतिक स्थिरता को लेकर बहस तेज हुई है।
राहुल शिवशंकर के साथ बातचीत में नाइजेल फराज ब्रिटेन के नेतृत्व संकट, आव्रजन (इमिग्रेशन) नीतियों, भारतीय पेशेवरों को प्रभावित करने वाले प्रस्तावित वीजा कटौती उपायों और भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के भविष्य पर अपने विचार साझा करेंगे।
इसके अलावा चर्चा में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में हिंदू और सिख समुदायों के योगदान, कुशल भारतीय पेशेवरों के लिए अवसरों, ग्रूमिंग गैंग्स विवाद और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका जैसे विषय भी शामिल हैं।
भारत और ब्रिटेन के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे इस दौर में यह इंटरव्यू दर्शकों को ब्रिटिश राजनीति की दिशा तय करने वाले एक प्रमुख नेता की सोच और प्राथमिकताओं को समझने का अवसर देगा।
22 जून से शुरू हुए ‘क्रिप्टो मिनट्स’ का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:30 बजे और दोपहर 3:30 बजे NDTV Profit पर किया जाएगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिजनेस और वित्तीय खबरों के लिए चर्चित प्लेटफॉर्म एनडीटीवी प्रॉफिट (NDTV Profit) ने भारतीय दर्शकों के लिए ‘क्रिप्टो मिनट्स’ (Crypto Minutes) नाम से नया विशेष सेगमेंट शुरू किया है। NDTV Profit ने यह सेगमेंट भारत के प्रमुख क्रिप्टो निवेश और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म CoinSwitch के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है।
22 जून से शुरू हुए ‘क्रिप्टो मिनट्स’ का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:30 बजे और दोपहर 3:30 बजे NDTV Profit पर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना, वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र को बेहतर तरीके से समझने में मदद करना है।
इस सेगमेंट में विशेषज्ञों की चर्चाएं, बाजार से जुड़े विश्लेषण और शैक्षणिक एक्सप्लेनर शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य क्रिप्टो और डिजिटल एसेट्स की जटिल अवधारणाओं को आम दर्शकों और निवेशकों के लिए आसान बनाना है। कार्यक्रम में क्रिप्टो निवेश की बुनियादी जानकारी, बाजार के प्रमुख रुझान, उभरते घटनाक्रम, नियामकीय चर्चाएं और जोखिम प्रबंधन जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा।
NDTV के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मंदीप सिंह ने कहा कि NDTV Profit का लक्ष्य हमेशा दर्शकों को उन कारकों को समझाने का रहा है जो कारोबार, बाजार और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। उनके अनुसार डिजिटल एसेट्स अब वैश्विक वित्तीय चर्चा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘क्रिप्टो मिनट्स’ के जरिए दर्शकों को ऐसे विषय पर स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी दी जाएगी, जिसे अक्सर जटिल और तेजी से बदलने वाला माना जाता है।
वहीं, CoinSwitch के सह-संस्थापक और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) आशीष सिंघल ने कहा कि भारत में क्रिप्टो को अपनाने की प्रक्रिया लगातार परिपक्व हो रही है, लेकिन निवेशकों को इस उभरते एसेट क्लास को जिम्मेदारी से समझने के लिए जागरूकता और शिक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि NDTV Profit के साथ यह साझेदारी जटिल विषयों को सरल बनाने, आम भ्रांतियों को दूर करने और निवेशकों को विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, नेटवर्क में CHRO देवलीना सान्याल मजूमदार और वाइस प्रेजिडेंट (HR) क्षिप्रा पाटिल ने छोड़ा पद
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) से मानव संसाधन (HR) विभाग से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक नेटवर्क की चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) देवलीना सान्याल मजूमदार और वाइस प्रेजिडेंट (HR) क्षिप्रा पाटिल ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें: ’TV9 नेटवर्क’ की CHRO देवलीना मजूमदार ने लिया यह बड़ा फैसला
सूत्रों का कहना है कि दोनों जल्द ही ‘बिग एफएम’ (BIG FM) के साथ नई जिम्मेदारियां संभाल सकती हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें: ‘टीवी9 नेटवर्क’ की वाइस प्रेजिडेंट (HR) क्षिप्रा पाटिल ने दिया इस्तीफा
देवलीना सान्याल मजूमदार फरवरी 2022 में TV9 नेटवर्क से जुड़ी थीं। वह CHRO के अलावा नेटवर्क समर्थित प्रोडक्शन हाउस ‘स्टूडियो9’ में डायरेक्टर बिजनेस अफेयर्स की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं। मीडिया और कॉरपोरेट जगत में HR प्रबंधन की अनुभवी प्रोफेशनल देवलीना इससे पहले टीवी टुडे नेटवर्क, वायकॉम18 और Zoom Entertainment समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
वहीं, क्षिप्रा पाटिल भी फरवरी 2022 में TV9 नेटवर्क का हिस्सा बनी थीं और संगठन की HR रणनीतियों व प्रतिभा प्रबंधन से जुड़ी पहलों का नेतृत्व कर रही थीं। मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली क्षिप्रा इससे पहले LEAN People Consulting Services, Culture Machine Media, टीवी टुडे नेटवर्क और वायकॉम18 में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।
क्षिप्रा पाटिल को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी9 नेटवर्क (TV9 Network) से जुड़ी एक और अहम खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट (HR) क्षिप्रा पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्षिप्रा फरवरी 2022 में TV9 नेटवर्क से जुड़ी थीं और संगठन की HR रणनीतियों को कारोबारी उद्देश्यों के साथ जोड़ने और प्रतिभा प्रबंधन से जुड़ी पहलों का नेतृत्व कर रही थीं।
क्षिप्रा पाटिल को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने LEAN People Consulting Services Pvt Ltd में डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। इस दौरान वह टैलेंट एक्विजिशन, टैलेंट मैनेजमेंट, लर्निंग एंड डेवलपमेंट, चेंज मैनेजमेंट और पीपल ऑपरेशंस से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करती रहीं।
पूर्व में क्षिप्रा पाटिल Culture Machine Media में HR Lead की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वहां उन्होंने HR बिजनेस पार्टनरिंग, टैलेंट डेवलपमेंट, कर्मचारी जुड़ाव, प्रदर्शन मूल्यांकन और HR डेटा एनालिटिक्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने महिलाओं के लिए ‘फर्स्ट डे ऑफ पीरियड’ (FOP) लीव पॉलिसी भी लागू की थी, जिसे व्यापक चर्चा मिली थी।
इसके अलावा वह टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) में सीनियर मैनेजर- ह्यूमन रिसोर्सेज और वायकॉम18 (Viacom18) में HR से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। इन भूमिकाओं में उन्होंने HR बिजनेस पार्टनरिंग, कर्मचारी जुड़ाव, प्रदर्शन प्रबंधन और संगठनात्मक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो क्षिप्रा पाटिल ने मुंबई विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने OKR International से Certified OKR Practitioner (C-OKRP) Level-2 सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
सूत्रों की मानें तो देवलीना मजूमदार जल्द ही ‘बिग एफएम’ (BIG FM) के साथ बड़े पद पर जॉइन करने जा रही हैं। हालांकि, फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) से निकलकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक टीवी9 नेटवर्क में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) देवलीना सान्याल मजूमदार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, नेटवर्क ने उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है।
सूत्रों की मानें तो देवलीना मजूमदार जल्द ही ‘बिग एफएम’ (BIG FM) के साथ बड़े पद पर जॉइन करने जा रही हैं। हालांकि, फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि मीडिया और कॉरपोरेट क्षेत्र में मानव संसाधन (HR) प्रबंधन की अनुभवी प्रोफेशनल देवलीना मजूमदार TV9 नेटवर्क में CHRO के साथ-साथ नेटवर्क समर्थित प्रोडक्शन हाउस ‘स्टूडियो9’ में डायरेक्टर बिजनेस अफेयर्स की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं। इस भूमिका में वह मानव संसाधन प्रबंधन के अलावा बिजनेस डेवलपमेंट और बिजनेस ऑपरेशंस से जुड़े कार्यों की देखरेख कर रही थीं।
देवलीना फरवरी 2022 में TV9 नेटवर्क से जुड़ी थीं। इससे पहले उन्होंने LEAN People Consulting Services Pvt Ltd की फाउंडर और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया। उनकी इस कंपनी का फोकस टैलेंट एक्विजिशन, टैलेंट मैनेजमेंट, लर्निंग एंड डेवलपमेंट, चेंज मैनेजमेंट और संगठनात्मक विकास से जुड़ी सेवाएं प्रदान करना था।
इससे पहले वह Culture Machine Media और Rainshine Entertainment में चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका निभा चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने बिजनेस ऑपरेशंस, रेवेन्यू प्लानिंग, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और पीपल एंड कल्चर से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल के दौरान Culture Machine ने महिलाओं के लिए ‘फर्स्ट डे ऑफ पीरियड’ (FOP) लीव पॉलिसी लागू की थी, जिसे देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में व्यापक चर्चा मिली।
करीब ढाई दशक से अधिक के पेशेवर अनुभव के साथ देवलीना सान्याल मजूमदार की गिनती मीडिया और कॉरपोरेट जगत की प्रमुख HR लीडर्स में होती है। वह टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network), वायकॉम18 (Viacom18) और Zoom Entertainment में हेड (ह्यूमन रिसोर्सेज) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ICICI Prudential Life Insurance, IBM Daksh और Wipro Spectramind जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी विभिन्न पदों पर काम किया है।
मानव संसाधन प्रबंधन, संगठनात्मक विकास, नेतृत्व निर्माण, प्रतिभा प्रबंधन, कर्मचारी जुड़ाव (Employee Engagement), विविधता एवं समावेशन (Diversity & Inclusion) तथा बिजनेस ऑपरेशंस के क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो देवलीना सान्याल मजूमदार ने मुंबई विश्वविद्यालय से इंडस्ट्रियल साइकोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी में ऑनर्स किया है।
वह दिल्ली स्थित इकोनॉमिक टाइम्स की फीचर्स टीम से जुड़ी हैं। प्रतिष्ठा बगाई इससे पहले बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म 'मिंट' में कॉरेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
युवा पत्रकार प्रतिष्ठा बगाई ने देश के प्रतिष्ठित बिजनेस अखबार 'द इकोनॉमिक टाइम्स' (The Economic Times) में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के रूप में नई पारी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के जरिए इस बारे में जानकारी साझा की है। वह दिल्ली स्थित इकोनॉमिक टाइम्स की फीचर्स टीम से जुड़ी हैं।
प्रतिष्ठा बगाई इससे पहले बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म 'मिंट' में कॉरेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत थीं। मई 2024 से जून 2026 तक करीब दो वर्ष तक उन्होंने वहां अपनी सेवाएं दीं। मिंट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई विशेष और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स पर काम किया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रतिष्ठा का सफर काफी कम उम्र में शुरू हो गया था। वर्ष 2022 में उन्होंने इकोनॉमिक टाइम्स में एडिटोरियल इंटर्न के रूप में भी काम किया था। इसके अलावा वह पिक्सस्टोरी में कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट इंटर्न, फोटोप्लेन में कंटेंट राइटर और मैक्रोडाटा में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। मैक्रोडाटा में उन्होंने डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े विषयों पर कंटेंट तैयार किया था। इसके अलावा वह मेंटल हेल्थ एक्शन ट्रस्ट (एमएचएटी) और फ्रॉगवॉक्सआउट टेक्नोलॉजीज में भी इंटर्नशिप कर चुकी हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो प्रतिष्ठा बगाई ने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से बिजनेस एंड फाइनेंशियल जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे पहले उन्होंने सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मीडिया एंड कम्युनिकेशन (एससीएमसी) से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया स्टडीज में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
मैत्रेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने करीब चार महीने पहले इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़ी कंपनी जैकसन ग्रुप (Jakson Group) ने मैत्रेयी त्रिपाठी को हेड (कॉरपोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशंस) के पद पर नियुक्त किया है। मैत्रेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने करीब चार महीने पहले इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
नई भूमिका में मैत्रेयी त्रिपाठी समूह के कॉरपोरेट अफेयर्स और कम्युनिकेशंस कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी जिम्मेदारियों में स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, ब्रैंड पोजिशनिंग, स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट और प्रतिष्ठा प्रबंधन (रिप्यूटेशन मैनेजमेंट) से जुड़े विभिन्न पहलुओं की देखरेख शामिल है।
कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस क्षेत्र की अनुभवी प्रोफेशनल मैत्रेयी को बाहरी और आंतरिक संचार, कंटेंट निर्माण, ब्रैंड मैनेजमेंट, जनसंपर्क, मीडिया रिलेशंस, सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी और क्राइसिस कम्युनिकेशन का काफी अनुभव है।
कम्युनिकेशंस और मार्केटिंग नेतृत्व की भूमिकाओं में आने से पहले वह एक दशक से अधिक समय तक ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता से भी जुड़ी रहीं। इस अनुभव ने उन्हें स्टोरीटेलिंग, मीडिया कम्युनिकेशन और सार्वजनिक विमर्श की मजबूत समझ प्रदान की।
जैकसन ग्रुप से जुड़ने से पहले मैत्रेयी त्रिपाठी स्टरलाइट पावर में चीफ मैनेजर (कॉरपोरेट अफेयर्स) के पद पर कार्यरत थीं। वहां उन्होंने कंपनी की कम्युनिकेशंस और स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व में वह एचसीएलटेक, यूनाइटेड नेशंस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (यूएनआईडीओ) समेत कई संस्थानों में नेतृत्व और संचार से जुड़ी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, पब्लिक अफेयर्स और स्ट्रैटेजिक ब्रैंड मैनेजमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुभव हासिल किया।
मुंबई स्थित डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी Rusk Media ने शुक्रवार को प्री-सीरीज़ C फंडिंग राउंड में ₹100 करोड़ जुटाने की घोषणा की।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई स्थित डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी Rusk Media ने शुक्रवार को प्री-सीरीज़ C फंडिंग राउंड में ₹100 करोड़ जुटाने की घोषणा की। इस निवेश दौर की अगुवाई Nazara Technologies ने की, जबकि Info Edge Ventures, IvyCap Ventures और Audacity VC के नेतृत्व वाले निवेशक समूह ने भी इसमें भागीदारी की।
कंपनी ने बताया कि इस फंड का इस्तेमाल अपने कंटेंट, प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी बिजनेस के विस्तार के लिए किया जाएगा। रस्क मीडिया अपने लोकप्रिय युवा-केंद्रित कंटेंट ब्रांड्स I-Popstar और Engaged को नई भाषाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
इसके अलावा कंपनी अपने मोबाइल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Alright! TV को और मजबूत करेगी। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर Gen Z दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रस्क मीडिया आने वाले समय में Gen Z और Gen Alpha दर्शकों के लिए खेल और ऑडियो-आधारित नए कंटेंट फॉर्मेट भी लॉन्च करेगी।
कंपनी की अगली विकास रणनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अहम भूमिका होगी। रस्क मीडिया इस पूंजी का उपयोग ऐसे AI टूल्स विकसित करने में करेगी, जो कंटेंट प्रोडक्शन की लागत कम करने, तेजी से कंटेंट तैयार करने और ब्रांड्स के लिए नए कमाई के अवसर पैदा करने में मदद करेंगे।
रस्क मीडिया के सीईओ व को-फाउंडर मयंक यादव ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य नई पीढ़ी के लिए कहानी कहने के तरीके को बदलना है। उन्होंने कहा कि नज़ारा टेक्नोलॉजीज, इन्फो एज वेंचर्स और ऑडेसिटी वीसी जैसे निवेशकों का समर्थन मिलने से कंपनी वैश्विक स्तर पर विस्तार के लिए मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
वहीं, नज़ारा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर नीतिश मित्रसेन ने कहा कि रस्क मीडिया ने युवाओं के बीच मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी का टेक्नोलॉजी-आधारित मॉडल और तेजी से बढ़ता उपभोक्ता प्लेटफॉर्म इसे नई पीढ़ी की मीडिया कंपनियों में अलग पहचान देता है।
इन्फो एज वेंचर्स के पार्टनर अमित बहल ने कहा कि रस्क मीडिया ने Gen Z दर्शकों के लिए मोबाइल-फर्स्ट और सांस्कृतिक रूप से जुड़ा कंटेंट तैयार किया है। उनका मानना है कि कंपनी अपने कंटेंट ब्रांड्स के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने की अच्छी स्थिति में है।
आईवीकैप वेंचर्स के फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर विक्रम गुप्ता ने कहा कि रस्क मीडिया ने कंटेंट, टेक्नोलॉजी और ऑडियंस एंगेजमेंट के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार किया है और यह भविष्य की मीडिया इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
फंडिंग राउंड के तहत नज़ारा टेक्नोलॉजीज और ऑडेसिटी वीसी के प्रतिनिधि अब रस्क मीडिया के निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे। कंपनी का मानना है कि इससे रणनीतिक स्तर पर सहयोग और मजबूत होगा तथा उसके वैश्विक विस्तार की योजनाओं को गति मिलेगी।
भारत के ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने GST विवाद में अहम फैसला सुनाते हुए टैक्स विभाग की उस गणना पद्धति को खारिज कर दिया है
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इमरान फजल, असिसटेंट एडिटर, समाचार4मीडिया ।।
भारत के ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने GST विवाद में अहम फैसला सुनाते हुए टैक्स विभाग की उस गणना पद्धति को खारिज कर दिया है, जिसके आधार पर गेमिंग कंपनियों पर करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी बनाई गई थी। हालांकि, इस फैसले के बावजूद एक बड़ा सवाल अभी भी बाकी है- क्या इन टैक्स मामलों में कंपनियों के प्रमोटर्स और निदेशकों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?
यह मामला ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनियों और कैसीनो से जुड़ा है। टैक्स विभाग का दावा था कि खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए हर दांव (Bet) पर 28% GST लगाया जाना चाहिए। वहीं कैसीनो के मामलों में बार-बार इस्तेमाल होने वाले चिप्स की पूरी राशि को टैक्स के दायरे में शामिल किया गया था। इसी आधार पर कई कंपनियों को भारी-भरकम नोटिस भेजे गए थे।
सबसे चर्चित मामला गेम्सक्राफ्ट (Gameskraft) का रहा, जिस पर लगभग 2.09 लाख करोड़ रुपये का GST नोटिस जारी किया गया था। यह रकम कंपनी की उस अवधि की कुल आय, जो करीब 4,650 करोड़ रुपये थी, से कई गुना अधिक थी।
अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऑनलाइन मनी गेमिंग कंपनियों के मामलों में टैक्स की गणना CGST नियमों के Rule 31B के तहत की जाएगी। इसका मतलब यह है कि GST केवल खिलाड़ियों द्वारा प्लेटफॉर्म में जमा की गई मूल राशि (Player Deposits) पर लगेगा, न कि हर बार लगाए गए दांव पर। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि खिलाड़ी अपनी जीती हुई रकम को निकाले बिना दोबारा खेल में इस्तेमाल करता है, तो उसे नई जमा राशि नहीं माना जाएगा।
गेमिंग और टेक्नोलॉजी कानून विशेषज्ञ जय सयटा के अनुसार, इस फैसले से गेमिंग कंपनियों की टैक्स देनदारी में बड़ी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि अब टैक्स की गणना हर दांव पर नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के शुरुआती जमा पर होगी, जिससे पहले जारी किए गए नोटिसों की रकम काफी कम हो सकती है।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला टैक्स विभाग की पहले की गणना पद्धति में बड़ा बदलाव लाता है। CMS INDUSLAW के पार्टनर शशि मैथ्यूज के मुताबिक, कोर्ट ने माना है कि Rule 31B केवल नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद नियमों की स्पष्टता के लिए लाया गया प्रावधान है। इसलिए इसे पिछली अवधि पर भी लागू किया जाएगा।
इसका सीधा असर यह होगा कि 1 अक्टूबर 2023 से पहले के सभी लंबित मामलों और नोटिसों की फिर से गणना करनी होगी। हालांकि कोर्ट ने टैक्स देनदारी पूरी तरह खत्म नहीं की है, बल्कि सिर्फ उसकी गणना का तरीका बदला है। इसलिए उद्योग पर टैक्स का बोझ कम होगा, लेकिन समाप्त नहीं होगा।
फैसले का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट ने कंपनियों के साथ-साथ उनके निदेशकों, प्रमोटर्स और प्रमुख प्रबंधन अधिकारियों को जारी किए गए नोटिसों को रद्द नहीं किया है। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को आठ सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने और उसके बाद अधिकारियों को मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है।
यही कारण है कि अब उद्योग में एक नई बहस शुरू हो गई है। यदि कोई गेमिंग कंपनी वित्तीय संकट या दिवालिया होने की स्थिति में पहुंचती है, तो क्या उसके प्रमोटर्स और निदेशकों से व्यक्तिगत रूप से टैक्स वसूला जा सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि इस सवाल का जवाब अभी पूरी तरह साफ नहीं है। शशि मैथ्यूज के मुताबिक, व्यक्तिगत जिम्मेदारी का फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि टैक्स विभाग ने किस कानूनी प्रावधान के तहत नोटिस जारी किया है और क्या कंपनी के अधिकारियों की किसी तरह की जानबूझकर की गई चूक, धोखाधड़ी या कर चोरी में भूमिका साबित होती है।
गेमिंग नीति विशेषज्ञ और वकील राजाराम सुरियनारायणन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में प्रमोटर्स या निदेशकों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर कोई सीधा फैसला नहीं दिया गया है। इस मुद्दे की जांच अलग-अलग मामलों में कंपनियों अधिनियम, दिवाला कानून (IBC) और CGST अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत की जाएगी।
वहीं जय सयटा का मानना है कि चूंकि यह पूरा विवाद कानून की व्याख्या से जुड़ा था और पहले कई हाई कोर्ट गेमिंग कंपनियों के पक्ष में फैसले दे चुके थे, इसलिए धोखाधड़ी या जानबूझकर जानकारी छिपाने जैसे आरोपों को साबित करना आसान नहीं होगा।
KS Legal & Associates की मैनेजिंग पार्टनर सोनम चंदवानी ने भी कहा कि किसी कंपनी के दिवालिया होने मात्र से उसके प्रमोटर्स या निदेशकों पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं आ जाती। GST कानून के तहत व्यक्तिगत जवाबदेही केवल विशेष परिस्थितियों में तय की जा सकती है, जब यह साबित हो कि टैक्स की वसूली न हो पाने के पीछे निदेशकों की गंभीर लापरवाही, कर्तव्य उल्लंघन या गलत आचरण जिम्मेदार था।
कुल मिलाकर, सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भारत के ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे कंपनियों पर बने भारी GST दावों में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। लेकिन अब उद्योग की नजर एक नए सवाल पर टिक गई है—क्या टैक्स की अंतिम जिम्मेदारी सिर्फ कंपनियों तक सीमित रहेगी या फिर उसके प्रमोटर्स और निदेशकों तक भी पहुंचेगी। आने वाले महीनों में शुरू होने वाली सुनवाई और निर्णय इस सवाल का जवाब तय करेंगे।
ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए रितु तिवारी को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड' (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए रितु तिवारी को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक (Additional Non-Executive Independent Director) नियुक्त किया है। कंपनी के बोर्ड ने 16 जून 2026 को पारित प्रस्ताव के जरिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। हालांकि, यह नियुक्ति कंपनी के शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन रहेगी।
कंपनी ने इस संबंध में बताया कि रितु तिवारी का पहला कार्यकाल लगातार पांच वर्षों का होगा, जो 16 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यह फैसला कंपनी की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति (Nomination and Remuneration Committee) की सिफारिश के आधार पर लिया गया है।
रितु तिवारी एक योग्य कंपनी सेक्रेटरी हैं और उन्हें कॉरपोरेट अनुपालन (Corporate Compliance), कॉरपोरेट गवर्नेंस तथा शैक्षणिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह खैरातुंडा बरवा अड्डा रोड लिमिटेड में कंपनी सेक्रेटरी एवं कंप्लायंस ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं।
इसके अलावा वह कबरा ड्रग्स लिमिटेड, केसीडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और ब्लू पर्ल एग्रीवेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।
कॉरपोरेट जिम्मेदारियों के साथ-साथ रितु तिवारी शिक्षा जगत से भी जुड़ी हुई हैं। वह प्रबंधन, कानून और वाणिज्य विषयों में फैकल्टी एवं प्रोफेसर के रूप में कार्य कर चुकी हैं और छात्रों के मार्गदर्शन तथा शिक्षण का लंबा अनुभव रखती हैं।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि रितु तिवारी का कंपनी के किसी भी मौजूदा निदेशक से कोई संबंध नहीं है। साथ ही, बीएसई के दिशानिर्देशों के अनुसार उन पर सेबी या किसी अन्य नियामक अथॉरिटी द्वारा निदेशक पद संभालने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है।
ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट का मानना है कि रितु तिवारी का अनुभव और विशेषज्ञता कंपनी के कॉरपोरेट गवर्नेंस को और मजबूत करने में मदद करेगी तथा बोर्ड को रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
प्रियंका अरोड़ा को मार्केटिंग जगत की प्रमुख शख्सियतों में गिना जाता है। उन्हें BW 40 Under 40 और IMPACT 40 Under 40 जैसी प्रतिष्ठित सूचियों में शामिल किया जा चुका है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत में 'फैमिली कंटिन्यूटी' और डिजिटल लेगेसी मैनेजमेंट कैटेगरी विकसित करने की दिशा में काम कर रही कंपनी ‘द प्लान बियॉन्ड’ (The Plan Beyond) ने प्रियंका अरोड़ा को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त किया है।
कंपनी में फाउंडिंग मेंबर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में वह भारत में ‘फैमिली कंटिन्यूटी’ कैटेगरी के निर्माण का नेतृत्व करेंगी। इसके साथ ही वह संगठन के ब्रैंड, ग्रोथ, मार्केट डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
प्रियंका अरोड़ा को मार्केटिंग और बिजनेस क्षेत्र की एक अनुभवी पेशेवर के तौर पर जाना जाता है। उनके पास मार्केटिंग, बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, ग्रोथ स्ट्रैटेजी, कंज्यूमर एंगेजमेंट, ब्रैंड बिल्डिंग और नई कैटेगरी विकसित करने के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में वित्तीय सेवाओं, टेलीकॉम, कंसल्टिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में काम किया है।
‘The Plan Beyond’ से जुड़ने से पहले वह एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थीं। वहां उन्होंने बड़े स्तर पर मार्केटिंग ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मार्केटिंग इकोसिस्टम, डिजिटल-फर्स्ट ग्रोथ स्ट्रैटेजी, ब्रैंड रीपोजिशनिंग और बिजनेस विस्तार से जुड़े कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में कंज्यूमर्स जुड़ाव, राजस्व वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और ब्रैंड विकास से संबंधित कई पहलें आगे बढ़ीं।
अपने करियर के दौरान प्रियंका अरोड़ा भारती लाइफ वेंचर्स, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, एयरटेल, मैकिंजी एंड कंपनी और मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुकी हैं। इन संगठनों में उन्होंने कस्टमर एनालिटिक्स, कंज्यूमर इनसाइट्स, ब्रैंड स्ट्रैटेजी, कस्टमर लाइफटाइम वैल्यू मैनेजमेंट, फिनटेक इकोसिस्टम डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग और बिजनेस ग्रोथ जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की।
प्रियंका अरोड़ा को मार्केटिंग जगत की प्रमुख शख्सियतों में गिना जाता है। उन्हें BW 40 Under 40 और IMPACT 40 Under 40 जैसी प्रतिष्ठित सूचियों में शामिल किया जा चुका है। इसके अलावा वह कई ACEF Awards से भी सम्मानित हो चुकी हैं। वह Effie Awards की जूरी सदस्य रह चुकी हैं, ET Sharks में भाग ले चुकी हैं और विभिन्न इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म्स एवं नेतृत्व कार्यक्रमों में नियमित वक्ता के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं।