होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया में इस बड़े पद से पुरुषोत्तम वैष्णव ने दिया इस्तीफा

Zee मीडिया में इस बड़े पद से पुरुषोत्तम वैष्णव ने दिया इस्तीफा

जी मीडिया (Zee Media) से खबर है कि कंपनी के नॉन एग्जिक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट (Non-Executive Non-Independent) डायरेक्टर पुरुषोत्तम वैष्णव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जी मीडिया (Zee Media) से खबर है कि कंपनी के नॉन एग्जिक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट (Non-Executive Non-Independent) डायरेक्टर पुरुषोत्तम वैष्णव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जी मीडिया ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। कंपनी के मुताबिक, पुरुषोत्तम वैष्णव ने 25 नवंबर 2024 से कार्य समाप्ति समय के बाद अपनी पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुरुषोत्तम वैष्णव ने निजी कारणों और अन्य अनिवार्य परिस्थितियों के कारण इस्तीफा दिया है। हालांकि, बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि इस्तीफे के पीछे कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है, सिवाय व्यक्तिगत कारणों के जो इस्तीफा पत्र में दिया गया है। 

बता दें कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से वैष्णव की नियुक्ति दिसंबर 2022 में नॉन एग्जिक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट (Non-Executive Non-Independent) डायरेक्टर की कैटेगरी में की गई थी।

अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट पुरुषोत्तम वैष्णव को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ में क्लस्टर-2 चैनल्स के सीईओ रह चुके हैं, जिसके तहत हिंदी और अन्य रीजनल न्यूज चैनल्स आते थे।

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पुरुषोत्तम वैष्णव जल्द ही अपनी एक कंपनी शुरू करने जा रहे हैं। इस इस्तीफे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस इस्तीफे के बाद भी वह जी समूह से जुड़े रहेंगे और इस समूह की कंपनी जी आकाश प्रा. लि. के बोर्ड में डायरेक्टर की भूमिका निभाते रहेंगे। समाचार4मीडिया ने इस संबंध में पुरुषोत्तम वैष्णव का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। 


टैग्स जी मीडिया कॉरपोरेशन पुरुषोत्तम वैष्णव जेडएमसीएल
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

36 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago