होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पंजाब सरकार ने मीडिया दिग्गज डॉ. संदीप गोयल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पंजाब सरकार ने मीडिया दिग्गज डॉ. संदीप गोयल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
डॉ. संदीप गोयल को पंजाब के भीतर और राज्य के बाहर से इंडस्ट्री से सीएसआर फंडों को आकर्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पंजाब के सेक्रेट्री (Industries & Commerce) को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पंजाब सरकार ने मीडिया दिग्गज डॉ. संदीप गोयल को हाल ही में गठित की गई ‘कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ (CSR) अथॉरिटी का पहला सीईओ नियुक्त किया है। उन्हें पंजाब के भीतर और राज्य के बाहर से इंडस्ट्री से सीएसआर फंडों को आकर्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी इस भूमिका में वह पंजाब के सेक्रेट्री (Industries & Commerce) को रिपोर्ट करेंगे।
डॉ. गोयल की नियुक्ति के बारे में पंजाब सरकार की एडिशनल चीफ सेक्रेट्री (Industries & Commerce) विनी महाजन ने कहा, ‘डॉ. संदीप गोयल को पंजाब की सीएसआर अथॉरिटी का पहला सीईओ बनाए जाने पर हम काफी खुश हैं। डॉ. गोयल को बतौर प्रोफेशनल और एंटरप्रिन्योर कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। अथॉरिटी को उनके अनुभव का काफी फायदा मिलेगा।’
डॉ. संदीप गोयल ने स्थानीय सेंट जॉन्स स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बीए (Honours) किया। उन्हें ग्रेजुएशन में पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से गोल्ड मेडल मिला है। इसके बाद डॉ. गोयल ने एमबीए की पढ़ाई की और फिर FMS-Delhi से पीएचडी की है। वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र भी रह चुके हैं। डॉ. गोयल वर्ष 1990 के दशक के अंत में प्रतिष्ठित विज्ञापन एजेंसी ‘Rediffusion’ के प्रेजिडेंट थे। वर्ष 2003 में दुनिया की जानी-मानी एडवर्टाइजिंग एजेंसी ‘Dentsu Inc’ के साथ मिलकर जॉइंट वेंचर शुरू कर एंटरप्रिन्योरशिप की दुनिया में कदम रखने से पहले वह ‘Zee Telefilms’ के ग्रुप सीईओ थे।
डॉ. गोयल वर्तमान में अमेरिकन कैमरा और सोशल मीडिया कंपनी ’Snap Inc’ के इंडिया एडवाइजरी बोर्ड में चेयरमैन हैं। वह ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रैंड्स’ (IIHB) के चीफ मेंटर (Mentor) भी हैं।
अपनी नियुक्ति पर डॉ. गोयल का कहना है, ‘पंजाब सरकार द्वारा CSR Authority का सीईओ नियुक्त किए जाने पर मैं काफी खुश हूं। यह आसान काम नहीं है। सीएसआर फंड गंभीर दबाव में हैं, क्योंकि कॉरपोरेट के मुनाफे पर वर्तमान महामारी और तालाबंदी का गंभीर असर होने की आशंका है। फिर भी जब निराशा के बादल कुछ हल्के होंगे, हम इंडस्ट्री के साथ टिकाऊ और दीर्घकालिक पार्टनरशिप्स का निर्माण करेंगे जो राज्य को लाभान्वित करने वाली परियोजनाओं का सपोर्ट करेंगे।’
टैग्स पंजाब सरकार संदीप गोयल सीएएसआर अथॉरिटी सीएएसआर