होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विलय के हित में पद छोड़ने को तैयार थे पुनीत गोयनका: ZEEL

विलय के हित में पद छोड़ने को तैयार थे पुनीत गोयनका: ZEEL

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने इस बात का खुलासा किया है कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका सोनी के साथ विलय के हित में अपने पद से हटने पर सहमत हो गए थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने सोमवार को इस बात का खुलासा किया है कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका सोनी के साथ विलय के हित में अपने पद से हटने पर सहमत हो गए थे, जो कथित तौर पर सोनी के लिए एक बड़ा मुद्दा रहा है। बता दें कि सोनी विलय के बाद बनने वाली इकाई का नेतृत्व करने के लिए अपने प्रतिनिधि की तलाश कर रही थी।

अपने बयान में, जी ने कहा कि अच्छे विश्वास से कई बार विचार-विमर्श करने के बावजूद, दोनों पक्ष कथित लंबित शर्तों पर आम सहमति बना पाने में विफल रहे, जिसके लिए MCA की शर्तों के तहत दोनों कंपनियों की तरफ से कारगर पहल की जरूरत थी। जी के मुताबिक, कंपनी के MD और CEO पुनीत गोयनका विलय के हित में इस्तीफा देने को तैयार थे और इससे जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा भी हुई थी। 

जी ने कहा कि  ZEEL ने लेनदेन की समाप्ति के लिए अधिकतम छह महीने की अवधि के विस्तार का प्रस्ताव दिया था, हालांकि, कल्वर मैक्स ने विस्तार को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। बयान में कहा गया है, 'इन चर्चाओं के परिणामस्वरूप सोनी की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया, बल्कि उन्होंने इसे समाप्त करने का विकल्प चुना। 

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन आर गोपालन ने कहा कि निदेशक मंडल (Board of Directors) ने कंपनी के कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रस्तावित विलय पर मर्जर को-ऑपरेशन एग्रीमेंट (Merger Co-operation Agreement) को समाप्त करने के सोनी के लेटर पर ध्यान दिया है और वह कंपनी से मध्यस्थता का आह्वान कर रहा है और अंतरिम राहत की मांग कर रहा है।  

उन्होंने कहा, 'हम अगले कदम का मूल्यांकन कर रहे हैं और उचित कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। बोर्ड ने नोट किया है कि कंपनी ने पिछले दो वर्षों में अपनी एकीकरण यात्रा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना को जल्द से जल्द लागू हो।'

उन्होंने कहा, बोर्ड अपने हितधारकों को आश्वस्त करना चाहता है कि कंपनी सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित में सभी जरूरी एक्शन लेगी, जिसमें उचित कानूनी कार्रवाई करना और मध्यस्थता कार्यवाही में कल्वर मैक्स और BEPL के दावों का मुकाबला करना शामिल है। बोर्ड को कंपनी के अत्यधिक अनुभवी वरिष्ठ प्रबंधन पर पूरा भरोसा है और वह टीम का मार्गदर्शन करना जारी रखेगा। हम अपने शेयरधारकों और हितधारकों के द्वारा किए जा रहे हम पर विश्वास को पहचानते हैं और उसे महत्व देते हैं और हम उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट जी-सोनी विलय
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

8 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

12 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago