होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मातृभूमि के MD एम.वी. श्रेयम्स कुमार को PTI के निदेशक मंडल में मिली बड़ी जिम्मेदारी
मातृभूमि के MD एम.वी. श्रेयम्स कुमार को PTI के निदेशक मंडल में मिली बड़ी जिम्मेदारी
एम.वी. श्रेयम्स कुमार इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के केरल रीजनल कमेटी के चेयरमैन व सेंट्रल एग्जिक्यूटिव कमेटी के मेंबर भी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने मातृभूमि के मैनेजिंग डायरेक्टर एम.वी. श्रेयम्स कुमार को अपने निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) का नया सदस्य नियुक्त किया है। बता दें कि उनकी यह नियुक्ति 5 जून से लागू हो गई है।
मातृभूमि के पूर्व चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर एम.पी. वीरेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन के बाद खाली हुए पद पर तत्काल रूप से एम.वी. श्रेयम्स कुमार को नियुक्त किया गया है। पीटीआई के एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी ने सोमवार को एम.वी. श्रेयम्स कुमार की नियुक्ति की घोषणा की है।
एम.वी. श्रेयम्स कुमार इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के केरल रीजनल कमेटी के चेयरमैन व सेंट्रल एग्जिक्यूटिव कमेटी के मेंबर भी हैं। इसके अतिरिक्त वह इंडियन एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन के ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के एग्जिक्यूटिव कमेटी मेंबर और केरल टेलिविजन फेडरेशन के प्रेजिडेंट भी हैं।
टैग्स पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी एम.वी. श्रेयम्स कुमार केरल रीजनल कमेटी सेंट्रल एग्जिक्यूटिव कमेटी