होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आप की अदालत’ में पीएम करेंगे रजत शर्मा के सवालों का सामना, इन मायनों में खास है ये एपिसोड

‘आप की अदालत’ में पीएम करेंगे रजत शर्मा के सवालों का सामना, इन मायनों में खास है ये एपिसोड

पहली बार स्टूडियो के बजाय स्टेडियम में शूट किया गया इंडिया टीवी का चर्चित शो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की सीरीज़ में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। अब मोदी ‘इंडिया टीवी’ पर रजत शर्मा के सवालों का सामना करेंगे। हालांकि, यह सवाल-जवाब ‘आप की अदालत’ में होंगे। ‘इंडिया टीवी’ इस एपिसोड को ऐतिहासिक करार दे रहा है। चैनल का दावा है कि पिछले 72 सालों में प्रधानमंत्री का ऐसा इंटरव्यू किसी चैनल ने नहीं लिया। अब तक पीएम मोदी के कई इंटरव्यू सामने आ चुके हैं, जिसमें ‘आजतक’ ने कुछ जुदा करने का प्रयास किया था। राहुल कंवल, अंजना ओम कश्यप और श्वेता सिंह ने कभी वाराणसी के घाट पर टहलते हुए तो कभी नदी की लहरों पर तैरते क्रूज में मोदी से सवाल पूछे थे। लेकिन ‘इंडिया टीवी’ ने इससे भी कुछ अलग किया है। चैनल ने ‘आप की अदालत’ की शूटिंग अपने स्टूडियो में नहीं, बल्कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में की है। इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार रात 8 बजे किया जाएगा।

फ़िलहाल ‘इंडिया टीवी’ ने इस ऐतिहासिक कहे जाने वाले इंटरव्यू की एक झलक पेश की है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। चैनल के एग्जिक्यूटिव एडिटर सुशांत सिन्हा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इससे जुड़ा एक विडियो पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है ‘इंडिया टीवी के खास इंटरव्यू में जब प्रधानमंत्री @narendramodi की एंट्री हुई तो कई मिनट तक हज़ारों की भीड़ खड़ी होकर मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाती रही।’

विडियो में नज़र आ रहा है कि जैसे ही ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा मंच पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को आमंत्रित करते हैं, स्टेडियम में मौजूद लोग खड़े होकर तालियाँ बजाना शुरू कर देते हैं। इस बीच मोदी-मोदी के नारे भी सुनाई देते हैं, ये सिलसिला काफी देर तक चलता रहता है और जब रजत शर्मा बोलना शुरू करते हैं तब कहीं जाकर लोग शांत होते हैं।

इस इंटरव्यू की शुरुआत रजत शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों के साथ की है। इसके साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक सहित कई विषयों पर पीएम से सवाल पूछे। ‘आप की अदालत’ इंडिया टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक है, लेकिन पहली बार इसे इस तरह स्टेडियम में शूट किया गया है। इस शो में रजत शर्मा मेहमानों से तीखे सवाल पूछते हैं, जो कई बार उन्हें अहसज भी कर जाते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि उन्होंने पीएम मोदी के लिए कैसे सवाल तैयार किये हैं? क्या ये सवाल बाकी पत्रकारों द्वारा मोदी से पूछे गए सवालों से तीखे होते हैं या फिर इनकी धार भी कुंद ही रहती है, इसका जवाब शनिवार रात 8 बजे ही मिलेगा।

आप इस इंटरव्यू की एक झलक यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स इंडिया टीवी पीएम नरेंद्र मोदी रजत शर्मा सुशांत सिन्हा पीएम का इंटरव्यू आप की अदालत
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

6 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

10 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

59 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago