होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबारों की गाड़ियों को रोकने पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की कड़ी नाराजगी
अखबारों की गाड़ियों को रोकने पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की कड़ी नाराजगी
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने रविवार सुबह पंजाब पुलिस द्वारा राज्यभर में अखबारों की गाड़ियों को रोकने और जांचने की घटना पर गहरी चिंता जताई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने रविवार सुबह पंजाब पुलिस द्वारा राज्यभर में अखबारों की गाड़ियों को रोकने और जांचने की घटना पर गहरी चिंता जताई है। क्लब ने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे राज्य में अखबारों की आपूर्ति लगभग ठप हो गई।
प्रेस क्लब ने बताया कि पंजाब के कई जिलों में अखबारों को ले जा रही गाड़ियों को जगह-जगह रोका गया, उनकी तलाशी ली गई और कुछ वाहनों को तो आगे की जांच के लिए थाने तक ले जाया गया। इस दौरान वाहन चालकों और कर्मचारियों को परेशान किया गया और डराया-धमकाया गया।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पंजाब पुलिस की इस मनमानी की कड़ी निंदा की है। संस्था ने कहा कि इस तरह का रवैया प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है, जो देश के मूलभूत अधिकारों में से एक है।
प्रेस क्लब ने पंजाब सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि स्थिति सामान्य की जा सके और राज्यभर में अखबारों की निर्बाध आपूर्ति फिर से शुरू हो सके।
टैग्स