होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार इमरान खान की गिरफ्तारी पर प्रेस क्लब नाराज, यूपी सरकार से की ये अपील

पत्रकार इमरान खान की गिरफ्तारी पर प्रेस क्लब नाराज, यूपी सरकार से की ये अपील

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने गहरी चिंता व्यक्त की है। PCI ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह पुलिस को पत्रकारों की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करें।

दरअसल, गाजियाबाद के स्थानीय सांसद अतुल गर्ग की शिकायत पर पत्रकार इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने समाचार पत्र 'आप अभीतक' में एक खबर प्रकाशित की, जिसमें अतुल गर्ग के खिलाफ कुछ विवादित बातें थीं। यह खबर इस साल के लोकसभा चुनाव से पहले हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आधारित थी, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा ने अतुल गर्ग पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था।

इस रिपोर्ट में "भाजपा ने भूमाफिया अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी बना दिया" जैसी हेडलाइन छपी थी, जो सांसद गर्ग को नागवार गुजरी। छह महीने बाद, गर्ग ने मानहानि का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रिपोर्ट में उनके खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

इमरान खान पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें मानहानि, शांति भंग, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने इसे "लोक उपद्रव मचाने" का मामला बताया है और खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

इमरान खान का कहना है कि उन्होंने केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई बातों को प्रकाशित किया था। उन्होंने इस मुद्दे पर अपने अखबार में संपादकीय भी लिखा, जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता पर हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त की। खान का मानना है कि यह गिरफ्तारी उनकी मुस्लिम पहचान और राजनीतिक कारणों से की गई है। 

वहीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आज के दौर में संदेहवाहक को निशाना बनाना एक सामान्य बात हो गई है और यूपी सरकार से पत्रकारों की कार्यप्रणाली और कामकाज के संबंध में पुलिस कर्मियों को जागरूक करने की अपील की। 

इस गिरफ्तारी के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। कई पत्रकारों और संगठनों ने इसे पत्रकारिता पर हमला बताया और पत्रकारों की स्वतंत्रता का समर्थन किया। 

गिरफ्तारी के बाद इमरान खान ने अपने परिजनों से कहा कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और अपनी कलम को नहीं दबने देंगे। उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी बताया कि पत्रकार होने के नाते सच्चाई को उजागर करना उनका फर्ज है।


टैग्स पत्रकार इमरान खान प्रेस क्लब ऑफ इंडिया यूपी सरकार
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

26 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

45 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

4 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

45 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

26 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

4 hours ago