होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की इस हरकत पर भड़के राष्ट्रपति, दी जेल भेजने की धमकी

पत्रकार की इस हरकत पर भड़के राष्ट्रपति, दी जेल भेजने की धमकी

राष्ट्रपति आये दिन किसी न किसी बात पर पत्रकारों को धमकाते रहते हैं

नीरज नैयर 6 years ago

भारतीय पत्रकार भले ही अमेरिका में मीडिया की आजादी का हवाला देकर अपनी सरकार को निशाना बनाते रहें, लेकिन हकीकत में वहां स्थिति यहां से ज्यादा खराब है। खासकर डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद से पत्रकारों के लिए परिस्थितियां और भी विपरीत हो गई हैं। ट्रम्प आये दिन किसी न किसी बात पर पत्रकारों को धमकाते रहते हैं।

ताजा मामला किम जोंग-उन के पत्र की तस्वीर खींचने से जुड़ा है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने तस्वीर लेने वाले टाइम्स मैगजीन के पत्रकार को जेल भेजने तक की धमकी दे डाली है। दरअसल, व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प का इंटरव्यू चल रहा था। ट्रम्प 2020 में होने वाले चुनाव के संबंध में अपनी रणनीतियों के बारे में बता रहे थे। इस दौरान ट्रम्प ने कई बातें ऑफ-द-रिकॉर्ड बताईं। उन्होंने पत्रकारों को उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन द्वारा उन्हें भेजा गया पत्र भी दिखाया। इस बीच ट्रम्प कुछ देर अपने सहयोगियों से किसी विषय पर चर्चा में व्यस्त हो गए, तभी मौका पाकर टाइम मैगजीन के पत्रकार ने किम जोंग-उन के लेटर की फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली।

ट्रम्प की नजरों ने भी पत्रकार की इस हरकत को कैद कर लिया और जैसे ही पत्रकार ने कठिन सवाल राष्ट्रपति की ओर उछाला, वो बिफर गए। पत्रकार ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि 2020 में आपको कौन कड़ी चुनौती दे सकता है? इस पर ट्रम्प ने कहा, ‘मुझे नहीं पता, मैंने बहुत से काम किये हैं।‘ इसके बाद जब पत्रकार ने किसी मामले का हवाला देकर पूछा कि वो स्पेशल काउंसल रोबर्ट मुलेर की जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं? तो फिर ट्रम्प खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने लेटर की तस्वीर खींचने का मुद्दा उठाते हुए पत्रकार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘ठीक है, आप इसके बजाय जेल जा सकते हैं यदि आपने उस गोपनीय पत्र की तस्वीर इस्तेमाल की, जो मैंने आपको दिखाया था। मैंने आपको तस्वीर लेने के लिए पत्र नहीं दिखाया था, मेरे साथ खेल खेलने की जरूरत नहीं है।’

राष्ट्रपति के ऐसे शब्द सुनकर पत्रकार भी चौंक गया। उसने जवाब में कहा, ‘मुझे क्षमा करें श्रीमान राष्ट्रपति, क्या आप मुझे जेल की धमकी दे रहे हैं’? इस पर ट्रम्प ने कहा, ‘मैंने आपको यह बातें बताईं, मैंने आपसे ऑफ द रिकॉर्ड लेटर देखने को कहा, इसका यह मतलब नहीं कि आप अपना कैमरा निकालकर उसकी फोटो लेना शुरू कर दें’। ट्रम्प इतने पर भी नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘जाइए अपनी स्टोरी का आनंद उठाइये, मुझे पता है कि यह टाइम मैगजीन की 128वीं भयानक स्टोरी होगी।’

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पत्रकार डोनाल्ड ट्रम्प टाइम मैगजीन अमेरिकी राष्ट्रपति किम जोंग उन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

22 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

1 day ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago