होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, न्यूज की रेटिंग्स फिर से शुरू करने को लेकर क्या बोले प्रसार भारती के CEO
जानें, न्यूज की रेटिंग्स फिर से शुरू करने को लेकर क्या बोले प्रसार भारती के CEO
‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ ने देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया से न्यूज जॉनर की रेटिंग्स को तुरंत प्रभाव से जारी करने के लिए कहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने कहा है कि देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया को न्यूज जॉनर की रेटिंग्स को जल्द से जल्द फिर शुरू कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि न्यूज रेटिंग्स को फिर से शुरू करने में और देरी करने का कोई कारण नहीं है। बता दें कि वेम्पती प्रसार भारती के प्रतिनिधि के रूप में BARC इंडिया के बोर्ड में भी शामिल हैं।
पत्रकार विक्की नानजप्पा (Vicky Nanjappa) द्वारा किए गए एक ट्वीट के जवाब में वेम्पती ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि न्यूज जॉनर के लिए रेटिंग्स जल्द से जल्द फिर से शुरू कर दी जाएगी। मुझे इस मामले में और देरी करने के लिए BAR इंडिया के पास कोई कारण नहीं दिखता है।’
I am hopeful that Ratings for the News genre are resumed at the earliest. I see no reason for @BARCIndia to further delay the matter. https://t.co/pTpWfdzgyU
— Shashi Shekhar Vempati शशि शेखर (@shashidigital) January 14, 2022
नानजप्पा ने एक ट्वीट में शशि शेखर वेम्पती को टैग करते हुए सवाल उठाया था कि न्यूज रेटिंग्स कब आएगी। उनका कहना था, ‘शशि सर, अब जबकि टीआरपी कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है और मंत्रालय ने BARC से न्यूज रेटिंग्स मापन शुरू करने के लिए कहा है तो पहली न्यूज रेटिंग कब आएगी।
बता दें कि ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने बुधवार को BARC से न्यूज जॉनर की रेटिंग्स को तुरंत प्रभाव से जारी करने के लिए कहा था। इसके साथ ही मासिक प्रारूप (monthly format) में इस जॉनर के लिए पिछले तीन महीने का डाटा भी जारी करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय का कहना है कि संशोधित सिस्टम के अनुसार, न्यूज और प्रमुख जॉनर्स (Genres) की रिपोर्टिंग चार हफ्ते के औसत की अवधारणा (four week rolling average concept) पर आधारित होगी।
हालांकि, BARC इंडिया ने न्यूज व्युअरशिप डाटा जारी करने को लेकर अभी औपचारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि न्यूज रेटिंग्स दोबारा से जारी होने में कुछ हफ्तों की देरी हो सकती है।
टैग्स रेटिंग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय प्रसार भारती शशि शेखर वेम्पती एमआईबी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल टीवी रेटिंग्स