होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की मौत के मामले में IAS ऑफिसर के खिलाफ पुलिस ने उठाया ये कदम

पत्रकार की मौत के मामले में IAS ऑफिसर के खिलाफ पुलिस ने उठाया ये कदम

आईएएस अधिकारी की कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पत्रकार के.मोहम्मद बशीर की हो गई थी मौत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

केरल पुलिस ने कार की टक्कर से पत्रकार के.मोहम्मद बशीर की मौत के मामले में आरोपित आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन के खिलाफ तिरुवनंतपुरम की अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में 33 वर्षीय श्रीराम वेंकटरमन को मुख्य आरोपित और उनके साथ कार में बैंठी महिला वफा फिरोज को द्वितीय आरोपित बनाया गया है। मामले की जांच के बाद विशेष जांच दल (SIT) का कहना है कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर 70 पन्ने की इस चार्जशीट में 100 गवाहों समेत पर्याप्त सबूत हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल तीन अगस्त को केरल के तिरुवनंतपुरम में यह हादसा हुआ था। हादसे के दौरान मलयालम अखबार 'सिराज' के ब्यूरो प्रमुख के.मोहम्मद बशीर (35 वर्ष) मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान श्रीराम वेंकटरमन ने नशे में अपनी गाड़ी से पत्रकार की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बशीर की मौके पर ही मौत हो गई थी और वेंकटरमन घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया था।

मामले की प्रथमदृष्टया जांच के दौरान यह सामने आया था कि हादसे के दौरान वेंकटरमन हैदराबाद के एक क्लब में पार्टी के बाद लौट रहे थे। उनकी महिला मित्र दुबई स्थित कारोबारी की पत्नी और मॉडल वफा फिरोज भी घटना के समय कार में बैठी हुईं थीं। कार उन्हीं की थीं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पत्रकार की मौत चार्जशीट मोहम्मद बशीर आईएएस गिरफ्तार श्रीराम वेंकटरमन
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

3 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

23 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago