होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों को भारी पड़ गई सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए हंगामे की रिपोर्टिंग

पत्रकारों को भारी पड़ गई सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए हंगामे की रिपोर्टिंग

यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीन चिट मिलने के बाद लोग भड़के हुए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीन चिट मिलने के बाद मंगलवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने वहां धारा 144 लगा दी और कई लोगों को हिरासत में ले लिया और दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने ले गई। हिरासत में लिए गए लोगों में कई वकील और महिला संगठनों से जुड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। खास बात यह है कि पुलिस ने इस घटना की कवरेज के लिए गए पत्रकारों को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें 56 महिलाओं के साथ घटना को कवर कर रहे चार पुरुष रिपोर्टर भी शामिल हैं।

पत्रकारों को इस तरह हिरासत में लिए जाने पर कई पत्रकारों ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया है। न्यूज वेबसाइट 'न्‍यूज़लॉन्‍ड्री' के रिपोर्टर गौरव ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है।


वहीं, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्टर पंखुड़ी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का जिक्र करते हुए एक विडियो भी पोस्ट किया है।

There was chaos outside the Supreme Court when around 50 women protesters who had gathered outside gate C, were detained by the cops. They carried placards and banners, demanding justice. @TOIDelhi #CJIRanjanGogoi pic.twitter.com/dKSlGgKP8Y

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी ने 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के 22 न्यायाधीशों को एक हलफनामा भेजा था। इस हलफनामे में महिला ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामले की जांच के लिए तीन न्यायाधीशों की आंतरिक समिति गठित की गई थी। समिति ने जांच के बाद सोमवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीनचिट दे दी थी। समिति का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा रंजन गोगोई के खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई ‘ठोस आधार' नहीं मिला है। जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली इस समिति में दो महिजा जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस इंदिरा बनर्जी भी शामिल थीं।

 

 


टैग्स सुप्रीम कोर्ट रंजन गोगोई चीफ जस्टिस क्लीन चिट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

23 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago