होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव का मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर फूटा गुस्सा, कहा- 'आतंकी'

वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव का मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर फूटा गुस्सा, कहा- 'आतंकी'

अफगानिस्तान से आ रही तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां हालात क्या हैं, लेकिन भारत जैसे देश में भी उस आतंकी संगठन के हिमायती मौजूद हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

आतंकी संगठन तालिबान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। वहां से आ रही तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां हालात क्या हैं, लेकिन भारत जैसे देश में भी उस आतंकी संगठन के हिमायती मौजूद हैं। दरअसल मशहूर शायर और मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान देने वाले मुनव्वर राणा ने इस बार तालिबान का समर्थन कर डाला है। उन्होंने कहा कि अगर वो अपनी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, तो वो सही कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने तालिबान को आतंकी तक कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो उन्हें आतंकी नहीं मानते, क्योंकि वो अपनी जमीन पर कब्जा करने के लिए बस थोड़े अग्रेसिव हो गए हैं।

उनके इसी बयान पर डीडी न्यूज के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैनें साल 2020 में ही खुलासा कर दिया था कि ये चोर है, लेकिन ये तो आतंकी निकला। दरअसल जिस नज्म ‘मेरे हिस्से में मां आई’ को राणा जीवन भर अपनी बताते रहे, पर वो आलोक श्रीवास्तव के द्वारा लिखी गई थी।

इससे पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी ने भी तालिबान के समर्थन में बयान देकर देश की भावनाओं को आहत किया था। उन्होंने तालिबान को सन्देश देने के लिए एक वीडियो मैसेज जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदी मुसलमान आपको सलाम करता है।


टैग्स अशोक श्रीवास्तव अफगानिस्तान तालिबान मुनव्वर राणा
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago