होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के शोषण की शिकायतों पर हरकत में आई प्रेस काउंसिल, लिया ये स्टेप

जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के शोषण की शिकायतों पर हरकत में आई प्रेस काउंसिल, लिया ये स्टेप

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ‘भारतीय प्रेस परिषद’ और ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ को एक पत्र लिखकर केंद्र शासित प्रदेश में पत्रकारों को धमकी, जासूसी और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘भारतीय प्रेस परिषद’ (Press Council of India) ने जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति (fact finding committee) गठित की है।

‘पीडीपी’ अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा घाटी में पत्रकारों के शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद ‘भारतीय प्रेस परिषद’ ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कमेटी गठित की है। इस कमेटी में ‘दैनिक भास्कर’ के एडिटर प्रकाश दुबे, ‘न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ के पत्रकार गुरबीर सिंह और ‘जनमोर्चा’ की एडिटर सुमन गुप्ता को शामिल किया गया है।  

यह भी पढ़ें: पूर्व CM ने जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के शोषण का लगाया आरोप, प्रेस परिषद से की ये मांग

बुधवार को एक बयान में ‘भारतीय प्रेस परिषद’ ने कहा कि समिति अपनी प्रक्रिया को विनियमित करेगी। इसके साथ ही पीसीआई ने जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों से पैनल को पूर्ण सहयोग और सहायता देने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने इस हफ्ते की शुरुआत में ‘भारतीय प्रेस परिषद’ और ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (Editors Guild of India) को एक पत्र लिखकर केंद्र शासित प्रदेश में पत्रकारों को धमकी, जासूसी और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और तथ्यों की जांच के लिए दोनों निकायों से क्षेत्र में एक टीम भेजने का आग्रह किया था।

यह कमेटी गठित किए जाने के बाद मुफ्ती ने एक ट्वीट में पीसीआई को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेगा ताकि यह समिति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सके।

 


टैग्स पत्रकार भारतीय प्रेस परिषद प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया कमेटी पीडीपी अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

21 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

17 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago