होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Paytm से अलग होकर HT मीडिया में अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे पुनीत जैन
Paytm से अलग होकर HT मीडिया में अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे पुनीत जैन
पेटीएम (Paytm) के पुनीत जैन अब एचटी मीडिया के साथ जुड़ गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पेटीएम (Paytm) के पुनीत जैन अब एचटी मीडिया के साथ जुड़ गए हैं। उन्हें यहां एचटी डिजिटल न्यूज का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
वे पेटीएम के साथ पिछले करीब 6 वर्षों से जुड़े हुए थे और यहां ऑनलाइन पेमेंट्स (पेमेंट गेटवे, यूपीआई, वॉलेट) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट थे।
पेटीएम से पहले, जैन तीन साल से अधिक समय तक एसेंचर मैनेजमेंट कंसल्टिंग (Accenture Management Consulting) के साथ जुड़े हुए थे।
जैन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी शेयर की और लिखा, ‘6 वर्षों के बाद, मैं पेटीएम के डिजिटल पेमेंट से आगे निकल रहा हूं और हिन्दुस्तान टाइम्स के डिजिटल मीडिया स्पेस में प्रवेश कर रहा हूं। मैं हमेशा पेटीएम की स्पीड, एग्जक्यूशन और लचीलेपन जैसी वैल्यूज के साथ चलूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अपनी नई पारी में काफी बेहतर करूंगा।
टैग्स पेटीएम पुनीत जैन एचटी डिजिटल न्यूज