होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / E4m रियल-टाइम प्रोग्रामैटिक ऐडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स: पार्थो बनर्जी की अगुआई में जूरी मीट आज
e4m रियल-टाइम प्रोग्रामैटिक ऐडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स: पार्थो बनर्जी की अगुआई में जूरी मीट आज
e4m रियल-टाइम प्रोग्रामैटिक ऐडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स का चौथा संस्करण प्रोग्रामैटिक विज्ञापन में उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए तैयार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
e4m रियल-टाइम प्रोग्रामैटिक ऐडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स का चौथा संस्करण प्रोग्रामैटिक विज्ञापन में उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड समारोह गुरुवार, 18 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगा। भव्य अवॉर्ड नाइट से पहले, आज 12 सितंबर को वर्चुअल जूरी मीट आयोजित की जा रही है। इस वर्ष की जूरी की अध्यक्षता कर रहें हैं मारुति सुजुकी इंडिया में मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी, जिन्हें इंडस्ट्री का बेहद गहरा अनुभव और इनोवेशन की समझ है।
जूरी मीट में ऐडवर्टाइजिंग, मार्केटिंग और प्रोग्रामैटिक इकोसिस्टम के कुछ बड़े दिग्गज एक साथ आएंगे ताकि विभिन्न कैटेगरीज में नामांकन का आकलन किया जा सके। इसका उद्देश्य निष्पक्षता, पारदर्शिता और रचनात्मकता व उत्कृष्टता की पहचान सुनिश्चित करना है। जूरी पैनल में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, ब्रैंड लीडर्स और थॉट-लीडर्स का विशिष्ट मिश्रण शामिल है, जो कई कैटेगरीज में प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर मार्केटिंग में श्रेष्ठता का सम्मान करेंगे।
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित, ये अवॉर्ड्स लगातार उन श्रेष्ठ इनोवेशंस, कैंपेंस और लीडर्स को पहचान देते आ रहे हैं, जो भारत में प्रोग्रामैटिक ऐड के भविष्य को आकार दे रहे हैं। जूरी मीट का फोकस उन कार्यों की पहचान पर रहेगा जो प्रभावशीलता, रचनात्मकता और प्रोग्रामैटिक रणनीतियों के माध्यम से मापने योग्य प्रभाव डालने की क्षमता के लिए अलग दिखाई देते हैं।
e4m रियल-टाइम प्रोग्रामैटिक ऐडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स का उद्देश्य ब्रैंड्स, एजेंसियों और व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जो तेजी से विकसित हो रहे प्रोग्रामैटिक परिदृश्य में सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। बनर्जी के गाइडेंस में ये अवॉर्ड्स एक मजबूत मानक स्थापित करेंगे। वर्चुअल जूरी मीट एक महत्वपूर्ण दिन है, जो रचनात्मकता, डेटा-आधारित रणनीतियों और प्रभावशाली अभियानों के शानदार उत्सव की नींव रखता है।
प्रतिष्ठित जूरी पैनल पर एक नजर:
टैग्स