होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया दिग्गज पार्थ सिन्हा ने जॉइन की McKinsey, अपनी नई कंसल्टिंग फर्म की भी दिखाई झलक
मीडिया दिग्गज पार्थ सिन्हा ने जॉइन की McKinsey, अपनी नई कंसल्टिंग फर्म की भी दिखाई झलक
रविवार को सिन्हा ने अपने LinkedIn प्रोफाइल को अपडेट किया। अब उनकी नई पहचान है- Senior Advisor, Consumer Practice, McKinsey & Company
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
22 मई को जब हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडया' ने यह खबर ब्रेक की कि पार्थ सिन्हा टाइम्स ग्रुप की जिम्मेदारियों से हट रहे हैं, तो खुद सिन्हा ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उनका जवाब था—"ज्यादा बड़ी बात नहीं है।" लेकिन गोवाफेस्ट में यही खबर लॉन्स पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई। अटकलों का बाजार गर्म था, लेकिन फिर भी सिन्हा हमेशा की तरह खामोश ही रहे, सिर्फ वही हल्की-सी मुस्कान, जो सालों से यह जताती आई है: "तब जानिएगा जब कुछ ऐसा करूंगा जो जानने लायक हो।"
रविवार को सिन्हा ने अपने LinkedIn प्रोफाइल को अपडेट किया। अब उनकी नई पहचान है- Senior Advisor, Consumer Practice, McKinsey & Company
McKinsey में सिन्हा ग्लोबल स्तर पर कंज्यूमर बिजनेस क्लायंट्स के साथ काम करेंगे और Times Group, BBH, Ogilvy और Citibank जैसे ब्रैंड्स में ब्रैंड, रेवेन्यू और कंटेंट रणनीतियों को लीड करने का दशकों का अनुभव साथ लाएंगे।
हालांकि लिंक्डइन अपडेट में एक और दिलचस्प और रहस्यमयी नाम भी शामिल है- ABLTY Advisory LLP, जो उनकी अपनी नई कंसल्टिंग फर्म है।
जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने McKinsey की भूमिका की पुष्टि की लेकिन अंदाज वही पुराना रहा- सपाट और संयमित। उन्होंने कहा, "हां, McKinsey वाला रोल सही है। लेकिन अब भी यह कोई बड़ी खबर नहीं है।"
और ABLTY के बारे में?
सिन्हा ने जवाब दिया, "इस पर फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। नई कंपनी शुरू करने के इरादे का ऐलान करना कुछ वैसा ही है जैसे मौसम का पूर्वानुमान- अक्सर ऐलान के मुताबिक चीजें नहीं होतीं।"
पार्थ सिन्हा का यह अगला कदम भले ही उनके शब्दों में "न्यूजवर्दी" न हो, लेकिन इंडस्ट्री में इसे हल्के में लेना मुश्किल है।
टैग्स