होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee Media’ ने पंकज श्रीवास्तव को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
‘Zee Media’ ने पंकज श्रीवास्तव को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
पंकज श्रीवास्तव इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network18) से जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने लंबे समय तक काम किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने पंकज श्रीवास्तव को वाइस प्रेजिडेंट (IPs, Events और Special Projects) के पद पर नियुक्त किया है। वह नोएडा स्थित कार्यालय से अपना कामकाज संभालेंगे।
अपनी इस भूमिका में वह नए ब्रैंडेड कंटेंट इनिशिएटिव्स को विकसित करने, नई IPs (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की योजना बनाने और उन्हें साकार करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस नई भूमिका में श्रीवास्तव का फोकस कंपनी की ब्रैंडेड कंटेंट स्ट्रेटेजी को और मजबूती देना और व्युअर्स के लिए विशेष कंटेंट प्रस्तुत करना होगा।
बता दें कि पंकज श्रीवास्तव इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network18) से जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने लंबे समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इनोवेटिव ब्रैंडेड सॉल्यूशंस विकसित किए और टेलीविजन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और कॉन्क्लेव का आयोजन किया।
टैग्स नेटवर्क18 जी मीडिया पंकज श्रीवास्तव