WION में मदान मार्केटिंग, ब्रांड रणनीति और रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही वह स्टेकहोल्डर्स के साथ जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पंकज मदान (Pankaj Madaan) को डब्ल्यूओआई मीडिया (WOI Media) में हेड-मार्केटिंग एंड पार्टनरशिप्स नियुक्त किया गया है। उनकी लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल पर इस नियुक्ति की जानकारी अपडेट की गई है। उन्होंने इस साल अक्टूबर में नई जिम्मेदारी संभाली।
WION में मदान मार्केटिंग, ब्रांड रणनीति और रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही वह स्टेकहोल्डर्स के साथ जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे।
WOI India से जुड़ने से पहले मदान रनप्लेगो (RunPlayGo), टेक्नो मोबाइल इंडिया (TECNO Mobile India), ट्रांस्शन (Transsion) और डेटाविंड इंक. (DataWind Inc.) के साथ काम कर चुके हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुचि सूरी को ऑटोमोटिव बिजनेस का चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। वह अप्रैल 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें दो दशक से अधिक अनुभव है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने ऑटोमोटिव बिजनेस के लिए शुचि सूरी (Shuchi Suri) को चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग के जरिए इस नियुक्ति की जानकारी दी है।
फिलहाल महिंद्रा एक्सपीरियंस की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत सूरी 1 अप्रैल 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगी। वह ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट आर. वेलुसामी (R. Velusamy) को रिपोर्ट करेंगी।
सूरी मई 2026 में महिंद्रा ग्रुप से जुड़ी थीं। उन्हें दो दशक से अधिक का अनुभव है। महिंद्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने यूनिलीवर (Unilever) में भारत, एशिया-पैसिफिक और वैश्विक बाजारों में कई नेतृत्वकारी पदों पर काम किया।
यूनिलीवर के साथ उनका वैश्विक करियर 22 वर्षों का रहा है। इस दौरान उन्होंने भारत, एशिया-पैसिफिक क्षेत्र और ब्रिटेन स्थित कंपनी के ग्लोबल हेडक्वार्टर में विभिन्न नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां संभालीं। उनकी पिछली जिम्मेदारी होमकेयर बिजनेस की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट के रूप में थी।
शुचि सूरी को ब्रांड रणनीति, उपभोक्ता वर्गीकरण, पोर्टफोलियो ट्रांसफॉर्मेशन, प्रीमियम इनोवेशन और डिजिटल-फर्स्ट मार्केटिंग पार्टनरशिप के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है।
नेहा घई ने HSBC प्राइवेट बैंक में डायरेक्टर, ग्लोबल प्राइवेट बैंक की नई जिम्मेदारी संभाली है। वह 2007 से HSBC के साथ जुड़ी हैं और कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नेहा घई (Neha Ghai) ने एचएसबीसी प्राइवेट बैंक (HSBC Private Bank) में डायरेक्टर, ग्लोबल प्राइवेट बैंक के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर इसकी जानकारी साझा की।
घई पिछले 19 साल से अधिक समय से एचएसबीसी के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने 2007 में बैंक में प्रीमियर वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर – नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) पोर्टफोलियो के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने संगठन में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया।
इससे पहले वह एचएसबीसी इंटरनेशनल वेल्थ एंड पर्सनल बैंकिंग के मेना (MENA) क्षेत्र में हेड ऑफ इंटरनेशनल हब की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
अपने करियर के शुरुआती दौर में घई मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) और डॉने डे एवी सिक्योरिटीज (Dawnay Day AV Securities) के साथ भी काम कर चुकी हैं।
वह यहां करीब आठ साल से जुड़े हुए थे और डिफेंस एवं डिप्लोमेसी एडिटर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर संस्थान से अलग होने की जानकारी साझा की।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार स्नेहेश एलेक्स फिलिप (Snehesh Alex Philip) न्यूज वेबसाइट ‘द प्रिंट’ (The Print) से अलग हो गए हैं। वह यहां करीब आठ साल से जुड़े हुए थे और डिफेंस एवं डिप्लोमेसी एडिटर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए संस्थान से अलग होने की जानकारी साझा की।
अपने विदाई संदेश में स्नेहेश एलेक्स फिलिप ने The Print के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ शेखर गुप्ता का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने शेखर गुप्ता को अपना मेंटर बताते हुए लिखा कि वह हमेशा ऐसे संपादक के रूप में याद रहेंगे, जो रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझते हैं, बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं और किसी को भी अपने काम से संतुष्ट होकर रुकने नहीं देते। इसके साथ ही उन्होंने अपने सहकर्मियों, आलोचकों और समर्थकों का भी धन्यवाद किया। उनका कहना था कि इन सभी ने उनके काम को और बेहतर बनाने में मदद की।
स्नेहेश एलेक्स फिलिप ने 26 दिसंबर 2018 को The Print में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर पर अपनी पारी शुरू की थी। बाद में उन्होंने संस्थान में डिफेंस और विदेश मामलों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाली। वह The Print की सैन्य और सुरक्षा मामलों पर आधारित वीडियो सीरीज 'DefenceScope' के होस्ट भी रहे।
ThePrint से पहले स्नेहेश एलेक्स फिलिप रिपब्लिक (Republic) में स्ट्रैटेजिक अफेयर्स के डिप्टी एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने करीब एक दशक तक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2013 में उन्हें PTI की ओर से इस्लामाबाद में संवाददाता के तौर पर नियुक्त किया गया था।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (The New Indian Express) से की थी, जहां उन्होंने सब-एडिटर और रिपोर्टर के तौर पर काम किया।
किरण प्रकाश एमएस को एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी, दोनों नियुक्तियों की घोषणा चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सोनथालिया ने की
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी अखबार द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (The New Indian Express) ने अपने संपादकीय नेतृत्व में बदलाव करते हुए रवि शंकर को एडिटर और किरण प्रकाश एमएस (Kiran Prakash MS) को एग्जिक्यूटिव एडिटर नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां अखबार और इसके संडे एडिशन के लिए की गई हैं।
दोनों नियुक्तियों की घोषणा संस्थान के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सोनथालिया (Manoj Kumar Sonthalia) ने की है। दोनों संपादकों ने तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।
रवि शंकर पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। हाल ही में वह अखबार में कंसल्टिंग एडिटर–संडे मैगजीन के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, किरण प्रकाश एमएस भी एक दशक से अधिक समय से इस संस्थान का हिस्सा हैं। इससे पहले वह केरल में रेजिडेंट एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
ग्लोबल मीडिया एजेंसी नेटवर्क Havas Media Network ने अपनी सिंगापुर ऑपरेशंस की कमान कैरी लोह (Carey Loh) को सौंपी है। उन्हें कंपनी का नया CEO नियुक्त किया गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ग्लोबल मीडिया एजेंसी नेटवर्क Havas Media Network ने अपनी सिंगापुर ऑपरेशंस की कमान कैरी लोह (Carey Loh) को सौंपी है। उन्हें कंपनी का नया CEO नियुक्त किया गया है। वह पंकज नायक की जगह लेंगे, जिन्होंने दूसरी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को निभाने के लिए इस पद से हटने का फैसला किया है।
कैरी लोह इससे पहले मई 2025 से WPP Media Singapore में क्लाइंट प्रेजिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले दिसंबर 2024 से मई 2025 तक वह GroupM Singapore में भी इसी पद पर रहे थे।
Loh को मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने सात साल से ज्यादा समय Mindshare Singapore में बिताया है। यहां जनवरी 2021 से नवंबर 2024 तक उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वह मैनेजिंग पार्टनर, क्लाइंट लीडरशिप के पद पर भी काम कर चुके हैं।
MEC, Microsoft और Havas में भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां
Mindshare से पहले कैरी लोह ने हॉन्गकॉन्ग और चीन में MEC के साथ कई अहम पदों पर काम किया। वह हॉन्गकॉन्ग में मैनेजिंग पार्टनर और क्लाइंट लीड रहे, जबकि संघाई में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली।
इसके अलावा, Beijing में रहते हुए उन्होंने चीन में Microsoft के ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया कारोबार का नेतृत्व किया।
अपने करियर की शुरुआत में कैरी लोह मई से दिसंबर 2009 तक Beijing में Havas Media Group के डिजिटल के हेड भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने Starcom Media और Euro RSCG में भी डिजिटल से जुड़ी नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
क्लाइंट पार्टनरशिप और इनोवेशन पर रहेगा फोकस
नई जिम्मेदारी में कैरी लोह, Havas India, Southeast Asia और North Asia के ग्रुप सीईओ राणा बरुआ को रिपोर्ट करेंगे। उनकी प्राथमिकता सिंगापुर में नेटवर्क की मीडिया क्षमताओं को मजबूत करना, क्लाइंट पार्टनरशिप बढ़ाना, इनोवेशन को गति देना और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार करना होगा।
अपनी नियुक्ति पर कैरी लोह ने कहा कि सिंगापुर एक तेजी से बदलता हुआ बाजार है। यहां कंपनियां ग्राहकों से जुड़ने, टेक्नोलॉजी अपनाने और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए तरीकों पर काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सही टैलेंट, डेटा, टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी को एक साथ लाकर क्लाइंट्स को अपने ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने और कारोबार में अच्छे नतीजे हासिल करने में मदद की जा सकती है।
Rana Barua ने सिंगापुर को बताया अहम ग्रोथ मार्केट
Havas India, Southeast Asia और North Asia के Group CEO Rana Barua ने कहा कि सिंगापुर एशिया में Havas Media Network के लिए एक अहम ग्रोथ मार्केट है। यह कंपनी की 'Growth, powered by desire' रणनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि कंपनी सिंगापुर में Havas Play, CSA और Havas Market जैसी अपनी प्रमुख क्षमताओं का विस्तार जारी रखेगी। इसका मकसद मीडिया कारोबार को अधिक मजबूत और एकीकृत बनाना है, ताकि क्लाइंट्स को बेहतर समाधान दिए जा सकें।
जनवरी 2025 में Havas से जुड़े थे पंकज नायक
पंकज नायक जनवरी 2025 में Havas Media Network से जुड़े थे। उन्हें सिंगापुर ऑपरेशंस का सीईओ और Southeast Asia का प्रेजिडेंट बनाया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेटवर्क की क्षमताओं को मजबूत करने, लीडरशिप टीम तैयार करने और नए कारोबार को बढ़ाने पर काम किया।
पंकज नायक के मुताबिक, उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर नई नियुक्तियों के साथ Havas Market और CSA की शुरुआत की। इससे सोशल और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और डेटा जैसे क्षेत्रों में एजेंसी की क्षमताओं का विस्तार हुआ।
उनके कार्यकाल में Havas Media Singapore को कई नए क्लाइंट्स भी मिले। इनमें Puma Southeast Asia और Vincar शामिल हैं। इसके अलावा Direct Asia Insurance के साथ कंपनी की साझेदारी का विस्तार हुआ और इसमें Budget Direct को भी शामिल किया गया। Havas Play की टीम में बदलाव के बाद एजेंसी को CAAS/SAA और Paradox Hotels जैसे नए क्लाइंट्स भी मिले।
पंकज नायक ने कहा कि अब सही लीडरशिप टीम तैयार होने के बाद उनके लिए अगली चुनौती की ओर बढ़ने का समय है। उन्होंने बताया कि वह सिंगापुर मुख्यालय वाली एक कमर्शियल एक्सपेंशन और ग्रोथ कंसल्टेंसी के साथ साझेदारी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, 2027 में अपनी अगली पारी शुरू करने से पहले वह कुछ समय आराम करना चाहते हैं।
पंकज नायक इससे पहले अप्रैल 2022 से दिसंबर 2024 तक dentsu Singapore में Media Group में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर थे। इससे पहले वह OMD APAC में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और Omnicom Media Group में कई रीजनल लीडरशिप के पदों पर काम कर चुके हैं।
एशिया-पैसिफिक में भी जारी हैं लीडरशिप बदलाव
Havas के एशिया-पैसिफिक कारोबार में हाल के समय में कई बड़े नेतृत्व बदलाव हुए हैं। सिंगापुर में अप्रैल में Havas Media Network ने टेरेसा गोह (Teresa Goh) को Havas Play Singapore का जनरल मैनेजर नियुक्त किया था। उन्होंने Kenny Yap की जगह ली थी।
वहीं, हॉन्गकॉन्ग में सितंबर में चार्ली क्लाक (Charlie Clack) को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। उन्होंने Andrew Cawte की जगह ली, जो एजेंसी के साथ 11 साल बिताने के बाद रिटायर हुए।
कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) ने उसकी ओर से दाखिल आवेदन को मंजूरी देते हुए यह समय बढ़ाया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया कंपनी SAB Events & Governance Now Media Limited को वित्त वर्ष 2025-26 की सालाना आम बैठक (AGM) आयोजित करने के लिए 2 महीने और 10 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। कंपनी ने 10 नवंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) ने उसकी ओर से दाखिल आवेदन को मंजूरी देते हुए यह समय बढ़ाया है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 31 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद अपनी AGM आयोजित करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसके लिए कंपनी ने कंपनीज एक्ट, 2013 की धारा 96(1) के तहत ROC के पास आवेदन किया था। कंपनी ने इस संबंध में 19 अक्टूबर 2026 को भी स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी थी।
ROC की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, कंपनी को AGM आयोजित करने के लिए 2 महीने और 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई है। इससे पहले कंपनी की AGM आयोजित करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 थी।
बोर्ड की मंजूरी के बाद तय होगी AGM की तारीख
कंपनी ने बताया कि अब वह ROC की ओर से दी गई अतिरिक्त समय-सीमा के भीतर वित्त वर्ष 2025-26 की AGM आयोजित करेगी। बैठक की तारीख कंपनी के बोर्ड की मंजूरी के बाद तय की जाएगी और इसकी जानकारी उचित समय पर स्टॉक एक्सचेंजों को दी जाएगी।
ROC ने अपने आदेश में कंपनी को भविष्य में कंपनीज एक्ट, 2013 के प्रावधानों का समय पर पालन करने की सलाह भी दी है।
SAB Events & Governance Now Media Limited की ओर से यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाशनाथ मार्कंड अधिकारी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है।
उनका JioStar के साथ करीब एक साल का कार्यकाल रहा। इससे पहले वह Viacom18 के साथ भी जुड़े हुए थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया और विज्ञापन जगत से जुड़े सप्तर्षि मंडल (Saptarshi Mandal) ने जियोस्टार (JioStar) से विदाई लेकर पेटीएम (Paytm) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने Paytm में जनरल मैनेजर-वेस्ट (General Manager-West) के पद पर जॉइन किया है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है।
अपने लिंक्डइन पोस्ट में सप्तर्षि मंडल ने JioStar Sports के साथ अपने सफर को सीखने, अच्छे रिश्ते बनाने और यादगार अनुभवों से भरा बताया। उन्होंने Paytm Ads के साथ नई शुरुआत को लेकर खुशी जताई। साथ ही कहा कि नई भूमिका में वह कारोबार को आगे बढ़ाने और बेहतर एंगेजमेंट सॉल्यूशंस पर काम करेंगे।
Paytm से पहले सप्तर्षि मंडल JioStar में एसोसिएट डायरेक्टर- ऐड सेल्स डिजिटल एंड LTV, JioStar Sports के पद पर कार्यरत थे। उनका JioStar के साथ करीब एक साल का कार्यकाल रहा। इससे पहले वह Viacom18 के साथ भी जुड़े हुए थे।
वह यहां मल्टीप्लेटफॉर्म प्रोड्यूसर (Multiplatform Producer) के पद पर जुड़ी हैं। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकार प्रशांति त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस (The Associated Press) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। वह यहां मल्टीप्लेटफॉर्म प्रोड्यूसर (Multiplatform Producer) के पद पर जुड़ी हैं। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।
अपनी नई भूमिका को लेकर प्रशांति त्यागी ने लिंक्डइन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह एसोसिएटेड प्रेस के ग्लोबल वीडियो प्रोडक्शन के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं। उन्होंने इसे अपने करियर का एक बड़ा अवसर बताते हुए इस सफर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।
एसोसिएटेड प्रेस से जुड़ने से पहले प्रशांति त्यागी द इंडियन एक्सप्रेस में प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही थीं। इसके अलावा वह एनडीटीवी प्राइम टाइम और मोजो स्टोरी के लिए भी कंटेंट प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
कंपनी में करीब 16 साल का लंबा सफर पूरा करने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। उनका रिटायरमेंट 2 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा प्ले (Tata Play) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हरित नागपाल ने 65 वर्ष की उम्र में अपने पद से रिटायरमेंट ले लिया है। कंपनी में करीब 16 साल का लंबा सफर पूरा करने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। हालांकि, वह कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के तौर पर जुड़े रहेंगे।
उनका रिटायरमेंट 2 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गया है। टाटा समूह की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए निर्धारित रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत उन्होंने यह कदम उठाया है।
हरित नागपाल अगस्त 2010 में टाटा स्काई (Tata Sky) से जुड़े थे। उस समय कंपनी इसी नाम से जानी जाती थी। उन्होंने विक्रम कौशिक की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। विक्रम कौशिक ने 2004 में कंपनी की शुरुआत के समय से इसका नेतृत्व किया था और उसी साल के अंत में रिटायर हो गए थे।
हरित नागपाल को टेलीकॉम, रिटेल और कंज्यूमर बिजनेस के क्षेत्र में काम करने का व्यापक अनुभव रहा है। टाटा स्काई से जुड़ने से पहले हरित नागपाल वोडाफोन (Vodafone) में ग्रुप मार्केटिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop), पेप्सी (Pepsi), मैरिको (Marico) और लैक्मे (Lakme) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।
हरित नागपाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) से एमबीए भी किया है। वह डीटीएच ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नियामकीय और व्यावसायिक बदलावों के बीच डीटीएच सेक्टर के हितों का प्रतिनिधित्व किया।
हरित नागपाल के कार्यकाल में कंपनी ने अपनी पहचान को केवल सैटेलाइट टेलीविजन सेवा प्रदाता तक सीमित नहीं रखा। टाटा स्काई से टाटा प्ले (Tata Play) में बदलाव इसी रणनीति का हिस्सा था। इसके जरिए कंपनी ने खुद को केवल डीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के बजाय एक व्यापक एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
कंपनी ने ब्रॉडबैंड और ओटीटी एग्रीगेशन के क्षेत्र में भी विस्तार किया। इसका उद्देश्य पारंपरिक टेलीविजन सेवाओं को इंटरनेट आधारित सेवाओं के साथ जोड़ना था।
समुद्र भट्टाचार्य ने 9 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। वह एक अनुभवी कारोबारी हैं, जिन्हें पब्लिशिंग सेक्टर में आने से पहले कंज्यूमर बिजनेस में दो दशक से ज्यादा काम करने का अनुभव रहा है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
समुद्र भट्टाचार्य (Samudra Bhattacharya) ने 9 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। वह एक अनुभवी कारोबारी हैं, जिन्हें पब्लिशिंग सेक्टर में आने से पहले कंज्यूमर बिजनेस में दो दशक से ज्यादा काम करने का अनुभव रहा है। फिलहाल वह HT Media के प्रिंट और रेडियो कारोबार के सीईओ हैं। इसके साथ ही वह Hindustan Media Ventures Ltd के भी चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं।
अक्टूबर 2019 में HT Media के प्रिंट कारोबार की जिम्मेदारी संभालने से पहले भट्टाचार्य मनीला में थे। वहां वह फिलीपींस में PepsiCo के जॉइंट वेंचर का संचालन कर रहे थे। HT Media में उनकी जिम्मेदारी प्रिंट प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ाने और अलग-अलग बाजारों में कारोबार के विकास के नए मौके तलाशने की थी। HT Media ग्रुप के अखबारों में अंग्रेजी दैनिक Hindustan Times, हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान और बिजनेस अखबार Mint शामिल हैं।
IIM Lucknow से की पढ़ाई, P&G से शुरू किया करियर
समुद्र भट्टाचार्य IIM Lucknow के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भारत में Procter & Gamble (P&G) से की थी। इसके बाद उन्होंने करीब सात साल तक Asian Paints के साथ काम किया। इस दौरान वह मिडिल ईस्ट में कंपनी के सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट से जुड़े काम संभालते रहे।
साल 2006 में वह PepsiCo India से जुड़े। यहां उन्हें फ्रंटलाइन सेल्स से लेकर फ्रेंचाइजी बॉटलिंग कारोबार की जिम्मेदारी संभालने तक के अलग-अलग अनुभव मिले। बाद में वह PepsiCo के फिलीपींस स्थित जॉइंट वेंचर का नेतृत्व करने के लिए मनीला चले गए।
प्रिंट और डिजिटल रीडरशिप को लेकर रहा है फोकस
साल 2023 में WAN-IFRA के एक फोरम में भट्टाचार्य ने कहा था कि अखबारों ने प्रिंट में वर्षों के दौरान जो भरोसा बनाया है, उसका फायदा उन्हें ऑनलाइन पाठकों तक पहुंचने में मिल सकता है। इससे अखबार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए पाठक जोड़ने के साथ अपने मौजूदा पाठकों को भी बनाए रख सकते हैं।
इंडस्ट्री के प्रमुख संगठनों में भी निभा रहे हैं भूमिका
भट्टाचार्य Indian Newspaper Society (INS) की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य भी हैं। सितंबर 2026 में उन्हें Media Research Users Council India (MRUCI) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में शामिल किया गया।
MRUCI भारतीय रीडरशिप सर्वे (Indian Readership Survey) को दोबारा शुरू करने और अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्शकों व पाठकों की संख्या मापने के तरीकों को अपडेट करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में भट्टाचार्य की इस बोर्ड में नियुक्ति को मीडिया ऑडियंस रिसर्च से जुड़े काम में उनकी भूमिका के लिहाज से अहम माना जा सकता है।